US Shutdown: शटडाउन को लेकर व्हाइट हाउस ने दी बड़े पैमाने पर छंटनी की चेतावनी, डेमोक्रेट्स पर लगाए गंभीर आरोप
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने चेतावनी दी कि अगर चल रहा सरकारी बंद लंबा खिंचता है तो हजारों संघीय कर्मचारी अपनी नौकरी खो सकते हैं, जिससे वाशिंगटन में राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स इस संकट को राजनीति का मैदान बना रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सरकार के बंद होने के कारण व्हाइट हाउस ने बड़े पैमाने पर छंटनी की चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी संभावित छंटनी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या हजारों में होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जर्मनी: म्यूनिख हवाई अड्डे के पास दिखा रहस्यमयी ड्रोन, रोका गया उड़ानों का परिचालन; हजारों यात्री प्रभावित
ओएमबी के अधिकारियों के साथ बातचीत जारी
लेविट ने यह भी बताया कि प्रबंधन व बजट कार्यालय (ओएमबी) और अन्य अधिकारी इस बात पर सक्रिय रूप से विचार-विमर्श कर रहे हैं कि किन विभागों पर इसका असर पड़ सकता है।
डेमोक्रेट्स पर लगाए गंभीर आरोप
लीविट ने इसका पूरा दोष डेमोक्रेट्स पर मढ़ते हुए उन पर एक फंडिंग डील में सहयोग करने से इनकार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर डेमोक्रेट्स ने सरकार को चालू रखने के पक्ष में वोट किया होता तो आज ये बातचीत ही नहीं हो रही होती। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स इस संकट को राजनीति का मैदान बना रहे हैं। लेविट ने कहा कि बिना दस्तावेज वाले अप्रवासी लोगों के लिए स्वास्थ्य लाभ को लेकर मतभेद समझौते में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं।
बाइडेन प्रशासन को घेरा
उन्होंने संवाददाता से कहा कि मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपको लगता है कि अवैध विदेशियों को चिकित्सा लाभ मिलना चाहिए? लीविट ने आगे कहा कि मेडिकेयर के लाभ हमारे देश के सबसे कमजोर लोगों को मिलते हैं। लेकिन बाइडेन प्रशासन ने दुनिया भर से हजारों अवैध विदेशियों को देश में आने और मुफ्त लाभ पाने की अनुमति दी।
शटडाउन का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए हो रहा
बुधवार को सांसदों द्वारा आधी रात की फंडिंग की समय सीमा चूक जाने के बाद संघीय सरकार आंशिक रूप से बंद हो गई, जिससे कई एजेंसियों के पास बजट नहीं बचा। फॉक्स न्यूज के अनुसार, आवश्यक सेवाएं जारी हैं, लेकिन बातचीत ठप होने के कारण कई विभागों को व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शटडाउन का इस्तेमाल खर्चों में और कटौती के लिए दबाव बनाने के लिए किया है। ट्रंप ने कहा कि वे ओएमबी निदेशक रसेल वॉट से मुलाकात करेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे कि किन एजेंसियों को कटौती का सामना करना पड़ सकता है। वॉट से यह सुझाव देने के लिए कहा गया है कि संभावित कटौती अस्थायी होनी चाहिए या स्थायी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.