US: 'अवैध एलियंस ने हमारे बच्चों की हत्या की' अप्रवासियों के निर्वासन पर सेलेना गोमेज के वीडियो पर व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने अपने कैप्शन में कहा कि कायला हैमिल्टन, जॉक्लिन नुंगारे, और राचेल मोरिन की अवैध एलियंस द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी साहसी माताओं को सेलेना गोमेज और उन लोगों से कुछ कहना था जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का विरोध करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेलेना गोमेज पर पीड़ित माताओं का फूटा गुस्सा
कायला हैमिल्टन की मां टैमी नोबल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, "आपको नहीं मालूम कि आप किसके लिए रो रहे हैं। हमारे बच्चों का क्या, जिनकी इन अवैध अप्रवासियों ने बुरी तरह से हत्या कर कर दी।" उन्होंने आगे कहा, "आपको हमारी बेटियों के लिए रोना नहीं आया?"
व्हाइट हाउस ने अपने कैप्शन में कहा, "कायला हैमिल्टन, जॉक्लिन नुंगारे, और राचेल मोरिन की अवैध एलियंस द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी साहसी माताओं को सेलेना गोमेज और उन लोगों से कुछ कहना था जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का विरोध करते हैं। अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में सेलेना गोमेज ने अवैध अप्रवासियों को मेरे सभी लोगों से संबोधित किया। बता दें कि सेलेना के पिता मैक्सिकन हैं। हालांकि, इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया था।
Kayla Hamilton, Jocelyn Nungaray, and Rachel Morin were murdered by illegal aliens.
Their courageous mothers had something to say to @SelenaGomez and those who oppose securing our borders. Watch ⬇️ pic.twitter.com/KfsqQGwhqj— The White House (@WhiteHouse) January 31, 2025
सेलेना गोमेज ने अवैध अप्रवासियों को मेरे लोग से किया संबोधित
हॉलीवुड गायिका ने कहा, "मेरे सभी लोगों और बच्चों पर हमला किया जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है। मुझे माफ कर दीजिए। काश मैं कुछ कर सकती, लेकिन मैं कुछ भी नहीं कर सकती हूं। मुझे नहीं मालूम कि क्या करना चाहिए। मैं वादा करती हूं कि मैं सबकुछ करने की कोशिश करूंगी।" उनके कैप्शन में मुझे माफ कर दीजिए (आई एम सॉरी) और एक मैक्सिको के झंडे वाला इमोजी लगा था।
एलेक्सिस नुंगारे की 12 वर्षीय बेटी जोसलीन की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा, "वीडियो में गोमेज पर विश्वास करना कठिन था क्योंकि "वह एक अभिनेत्री हैं। मेरी बेटी बच्ची थी। कई बच्चे थे जिन्हें अवैध तरीके से यहां आने वाले लोगों ने मार डाला।" पैटी मोरिन की बेटी रेचेल की 2023 में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि सेलेना गोमेज का वीडियो केवल लोगों को धोखा देने और अराजकता के लिए सहानुभूति हासिल करने का एक बहाना था।
अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कदम उठाने के लिए तीनों महिलाओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने व्हाइट हाउस के वीडियो की आलोचना की। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को अनुचित और अव्यवसायिक बताया।