फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   white house trump priority to acquire greenland for us national security

US: 'ट्रंप चाहते हैं ग्रीनलैंड का अधिग्रहण, यह अमेरिका के हित में...', व्हाइट हाउस प्रवक्ता का बड़ा बयान

Fri, 16 Jan 2026 01:39 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 Jan 2026 01:39 AM IST
सार

US: अमेरिका ने एक बार फिर साफ किया है कि वह ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी मान रहे हैं। ट्रंप ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात को लेकर भी उत्सुकता जताई है। पढ़िए पूरा मामला-

विज्ञापन
white house trump priority to acquire greenland for us national security
कैरोलिन लेविट - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका ने ग्रीनलैंड को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) ने अपनी प्राथमिकता बिल्कुल स्पष्ट कर दी है। वह चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड को अधिग्रहित करे। उनका मानना है कि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के सर्वोत्तम हित में है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप देंगे ईरान को एक और मौका? चार अरब देशों के दखल से बदला अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला; जानिए अपडेट्स
विज्ञापन


वेनेजुएला पर क्या कहा?
  • प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।
  • उन्होंने बताया कि ट्रंप को मचाडो के साथ एक अच्छी और सकारात्मक चर्चा की उम्मीद है।
  • लेविट ने कहा कि मचाडो वेनेजुएला के कई लोगों के लिए एक असाधारण और बहादुर आवाज हैं।
  • उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला की अंतरिम सरकार की प्रमुख डेल्सी रोड्रिगेज सहित अन्य नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लेविट के मुताबिक, वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अब तक अमेरिका और राष्ट्रपति की सभी मांगों और अनुरोधों को पूरा कर रही है।
  • उन्होंने कहा कि वे इस पूरी प्रक्रिया में बेहद सहयोगी रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed