फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White house support sabrina siddiqui after online harassment due to question pm modi said its unacceptable

USA: पीएम मोदी से सवाल करने वाली पत्रकार के समर्थन में उतरा व्हाइट हाउस, कहा- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं

Tue, 27 Jun 2023 12:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 Jun 2023 12:29 PM IST
सार

व्हाइट हाउस ने कहा कि हमें ऑनलाइन उत्पीड़न की जानकारी है। यह अस्वीकार्य है और हम पत्रकारों के किसी भी परिस्थिति में उत्पीड़न की निंदा करते हैं।

विज्ञापन
White house support sabrina siddiqui after online harassment due to question pm modi said its unacceptable
सबरीना सिद्दिकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीएम मोदी से सवाल पूछकर आलोचना के घेरे में आई महिला पत्रकार को व्हाइट हाउस का समर्थन मिला है। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर महिला पत्रकार को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। बता दें कि पीएम मोदी ने अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया था। इस दौरान वॉल स्ट्रीट जर्नल की महिला पत्रकार सबरीना सिद्दिकी ने पीएम मोदी से भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर सवाल किया था। 
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रोलिंग का हुईं शिकार
इसके बाद से ही सबरीना सिद्दिकी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि महिला पत्रकार ने जानबूझकर यह सवाल किया। इसे लेकर नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के समन्वयक जॉन किर्बी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें ऑनलाइन उत्पीड़न की जानकारी है। यह अस्वीकार्य है और हम पत्रकारों के किसी भी परिस्थिति में उत्पीड़न की निंदा करते हैं। साथ ही यह लोकतंत्र के सिद्धांत से पूरी तरह अनैतिक है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी दिया था ये जवाब
बता दें कि सबरीना सिद्दिकी के सवाल के जवाब में पीएम मोदी भारतीय लोकतंत्र, मानवाधिकार और उनकी सरकार के प्रदर्शन का बचाव किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार का आधार ही सबका साथ, सबका विकास है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबरीना सिद्दिकी का ताल्लुक सर सैयद अहमद खान के परिवार से है और वह फिलहाल अमेरिका में रहती हैं। सबरीना वॉल स्ट्रीट जर्नल की पत्रकार हैं और लंबे समय से व्हाइट हाउस को कवर कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed