फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House says Donald Trump to decide within 2 weeks whether to strike Iran

Israel-Iran Row: 'ईरान पर हमला करना है या नहीं, दो सप्ताह में फैसला लूंगा', असमंजस में फंसे ट्रंप को अब भी आस

Fri, 20 Jun 2025 01:12 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 20 Jun 2025 01:12 AM IST
सार

इस्राइल पर ईरान के ताजा हमले में कम से कम 240 लोग घायल हुए हैं, जिनमें सोरोका मेडिकल सेंटर पर हमले में घायल हुए 80 मरीज और चिकित्साकर्मी शामिल हैं। इस बीच ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन
White House says Donald Trump to decide within 2 weeks whether to strike Iran
खामनेई-ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इस्राइल और ईरान के बीच सैन्य झड़पें लगातार बढ़ रही हैं। इसी तनाव के बीच गुरुवार को ईरान ने जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी इस्राइल के 'सोरोका अस्पताल' पर मिसाइल हमला किया। जिसके बाद बात और बिगड़ गई है। इस्राइल ने ईरान को खुली धमकी दी है कि अब अयातुल्ला खामनेई जिंदा नहीं बचेंगे। इस बीच, ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो इस मसले पर दो सप्ताह में निर्णय लेगे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने इस संबंध में जानकारी दी। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो सप्ताह के भीतर यह निर्णय लेंगे कि ईरान पर हमला करना है या नहीं। उन्होंने कहा कि ट्रंप को अभी भी इस बात की पर्याप्त संभावना दिख रही है कि वार्ता के माध्यम से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका और इस्राइल की मांगें पूरी हो सकती हैं।
विज्ञापन

प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि फिलहाल ईरान को अपने संवर्धन कार्यों तथा परमाणु हथियार बनाने की किसी भी अन्य संभावना को तत्काल बंद करने की राष्ट्रपति की चेतावनी की समयसीमा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





इससे पहले, इस्राइल के बीरशेबा इलाके में सोरोका अस्पताल पर ईरान ने मिसाइल हमला किया है। इस हमले में कम से कम 40 लोग घायल हो गए। वहीं, कुछ की मौत भी हुई है। मध्य और दक्षिण इस्राइल में भी ईरानी मिसाइलों से काफी नुकसान हुआ है। 


खामनेई अब जिंदा नहीं रह सकते- इस्राइल काट्ज
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई अब जिंदा नहीं रह सकते। उन्होंने यह बयान तब दिया जब ईरान की मिसाइलों ने एक अस्पताल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 40 लोग घायल हो गए। काट्ज ने कहा कि खामेनेई एक तानाशाह हैं और उन्होंने इस्राइल को खत्म करने का संकल्प लिया है, इसलिए उनका अस्तित्व अब स्वीकार्य नहीं है। इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की हत्या की इस्राइली योजना को रोक दिया था। हालांकि ट्रंप ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।

इसे भी पढ़ें- US: 'ईरान पर हमले को लेकर क्या सोचता हूं, किसी को पता नहीं....', ट्रंप ने WSJ की रिपोर्ट को किया खारिज

बीते शुक्रवार से जारी है जंग
इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष पिछले शुक्रवार को शुरू हुआ था, जब इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य स्थलों, शीर्ष जनरलों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। तब से जारी इस जंग में अब तक ईरान में 263 नागरिकों सहित कम से कम 639 लोग मारे गए हैं और 1,300 से अधिक घायल हुए हैं। वहीं, ईरान की जवाबी कार्रवाई में इस्राइल में कम से कम 24 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए।


इसे भी पढ़ें- तनाव: रूस-चीन ने शांति स्थापना का खोला विंडो; ईरान से जंग में यूएस-इस्राइल हटेंगे पीछे या छिड़ेगा महासंग्राम?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed