फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House on unfollowing narendra modi on twitter says we does it for short period during presidential trip

व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को अनफॉलो क्यों किया, अमेरिका ने दी सफाई

Thu, 30 Apr 2020 09:19 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 30 Apr 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
White House on unfollowing narendra modi on twitter says we does it for short period during presidential trip
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PMO India

व्हाइट हाउस ने कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया था, लेकिन उसने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। जिसपर बुधवार को व्हाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान मेजबान देशों के अधिकारियों के ट्विटर अकाउंट को संक्षिप्त समय के लिए फॉलो करते हैं ताकि वे यात्रा के समर्थन में उनके संदेशों को रीट्वीट कर सकें।

विज्ञापन


विज्ञापन


फरवरी के आखिरी हफ्ते में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिकी राजदूत, केन जस्टर के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने इन सभी छह अकाउंट्स को अनफॉलो कर दिया। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, 'व्हाइट हाउस का ट्विटर अकाउंट सामान्य रूप से अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ ट्विटर अकाउंट और अन्य को फॉलो करता है। उदाहरण के तौर पर राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान अकाउंट संक्षिप्त अवधि के लिए मेजबान देश के अधिकारियों, नेताओं के अकाउंट को फॉलो करता है ताकि यात्रा के समर्थन में किए जाने वाले ट्वीट को रीट्वीट किया जा सके।'

अधिकारी ने यह जवाब उस सवाल पर दिया जिसमें व्हाइट हाउस द्वारा भारतीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य भारतीय अधिकारियों के ट्विटर अकाउंट को फॉलो और फिर अनफॉलो करने का कारण पूछा गया था। व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अकाउंट को ट्विटर पर अनफॉलो करने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आई थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी थी।


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं व्हाइट हाउस द्वारा ट्विटर पर हमारे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ‘अनफॉलो किए जाने’ से निराश हुआ हूं।’ गांधी ने कहा कि विदेश मंत्रालय को इसका संज्ञान लेना चाहिए। बता दें कि व्हाइट हाउस ने 10 अप्रैल को पीएम मोदी और भारत के पांच ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था।

अमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता, मगर भारत के ये हैंडल्स अपवाद स्वरूप फॉलो किए गए थे। लेकिन अमेरिका ने अब अपने रुख में बदलाव कर लिया है और अब व्हाइट हाउस अमेरिका के बाहर किसी को फॉलो नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed