{"_id":"698bf34f5124227aa20f5106","slug":"white-house-karoline-leavitt-announced-us-president-donald-trump-will-meet-with-israeli-pm-benjamin-netanyahu-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-Israel: ईरान मुद्दे पर ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, परमाणु वार्ता पर रखेंगे पक्ष; अन्य मुद्दों पर भी चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-Israel: ईरान मुद्दे पर ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, परमाणु वार्ता पर रखेंगे पक्ष; अन्य मुद्दों पर भी चर्चा
Wed, 11 Feb 2026 08:41 AM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: लव गौर
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:41 AM IST
सार
US-Israel News: अमेरिका और ईरान के बीच पर परमाणु कार्यक्रम समझौते पर कोई ठोस बात नहीं बनी है। ओमान में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुलाकात होने जा रही है।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। हाल ही में ओमान में दोनों देशों के बीच पर परमाणु समझौते पर पहले दौर पर बैठक बेनतीजा रही। हालांकि आने वाले दिनों में फिर से वार्ता की जाएगी। इस बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। जिसकी जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने दी।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस्राइली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से ऊर्जा नीति और नियमों में ढील (डीरेगुलेशन) पर चर्चा होने की संभावना है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान लेविट ने यह भी घोषणा की है कि राष्ट्रपति ट्रंप साल 2009 में ओबामा प्रशासन के दौरान किए गए 'एंडेंजर्मेंट फाइंडिंग' (खतरा निर्धारण) को रद्द करने जा रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति इस्राइली पीएम नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस सप्ताह का बाकी समय ऊर्जा और डीरिगुलेशन पर केंद्रित रहेगा। गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप, प्रशासक ली जेल्डिन के साथ मिलकर 2009 की ओबामा-कालीन एंडेंजर्मेंट फाइंडिंग को औपचारिक रूप से रद्द करेंगे। यह अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डीरेगुलेशन कार्रवाई होगी, जिससे अमेरिकी नागरिकों को 1.3 ट्रिलियन डॉलर के कठोर नियमों से राहत मिलेगी।'
विज्ञापन
ट्रंप-एपस्टीन को लेकर क्या बोला व्हाइट हाउस?
इसी के साथ व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, 'राष्ट्रपति हमेशा एक जैसे रहे हैं और उन्होंने जेफरी एपस्टीन को मार-ए-लागो में अपने क्लब से निकाल दिया था, क्योंकि जेफरी एपस्टीन एक घिनौना इंसान था। इन फाइलों में जिन दूसरे लोगों के नाम हैं, उनसे अलग, राष्ट्रपति ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन के साथ अपने रिश्ते खत्म कर दिए और साल तक इस बारे में ईमानदार और पारदर्शी रहे। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ने जो भी कहा है, वह हमेशा सच रहा है। जेफरी एपस्टीन और उसके घिनौने, घिनौने अपराधों से जुड़े 30 लाख से ज्यादा दस्तावेज का जारी होना दिखाता है कि इस राष्ट्रपति और प्रशासन ने इन फाइलों को सामने लाने में कितनी पारदर्शिता दिखाई है।'
ईरान मुद्दे पर ट्रंप से बात करेंगे नेतन्याहू
मंगलवार को वॉशिंगटन रवाना होते समय नेतन्याहू ने कहा कि वे ट्रंप से मुलाकात में ईरान के साथ अमेरिका की परमाणु वार्ता पर अपना रुख रखेंगे। 'द टाइम्स ऑफ इस्राइल' के अनुसार उड़ान भरने से पहले नेतन्याहू ने मीडिया से कहा, 'मैं राष्ट्रपति के सामने वार्ता को लेकर अपने सिद्धांतों और दृष्टिकोण को पेश करूंगा।' उन्होंने आगे कहा कि ये सिद्धांत न सिर्फ इस्राइल के लिए बल्कि दुनिया के हर उस देश के लिए अहम हैं, जो शांति और सुरक्षा चाहता है।
जलवायु नीति को बड़ा झटका
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन गुरुवार को उस वैज्ञानिक निर्णय को औपचारिक रूप से रद्द करने जा रहा है, जिसके आधार पर अमेरिका में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करने का अधिकार सरकार को मिला था। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के अनुसार पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) ने पिछले साल 2009 की एंडेंजर्मेंट फाइंडिंग को पलटने का प्रस्ताव रखा था, जिसे जलवायु कार्रवाई के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: US: दो प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद बवाल, ICE प्रमुख ने कांग्रेस के सामने किया अपने अधिकारियों का बचाव
यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में लिया गया था, जिसमें कहा गया था कि कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन सहित छह ग्रीनहाउस गैसें मानव स्वास्थ्य और कल्याण के लिए खतरा हैं और जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देती हैं। यह निर्णय 2007 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले, मैसाचुसेट्स बनाम ईपीए, पर आधारित था, जिसमें यह फैसला सुनाया गया था कि ग्रीनहाउस गैसें स्वच्छ वायु अधिनियम के तहत प्रदूषक हैं और ईपीए को यह निर्धारित करने का निर्देश दिया गया था कि क्या वे सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए खतरा पैदा करती हैं।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन