फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House Deputy Chief of Staff Stephen Miller accuses India of helping Russia by buying oil

India-US Trade: तेल खरीदकर रूस की मदद कर रहा है भारत, ट्रंप के करीबी सहयोगी स्टीफन मिलर ने फिर लगाया आरोप

Mon, 04 Aug 2025 05:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 05:26 AM IST
सार

व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और शासन में ट्रंप के सबसे प्रभावशाली सहयोगियों में से एक, स्टीफन मिलर ने कहा, राष्ट्रपति टंप ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि रूस से तेल खरीदकर भारत का इस युद्ध को वित्तपोषित करना स्वीकार्य नहीं है। मिलर ने फॉक्स न्यूज से कहा, लोग यह जानकर हैरान होंगे कि रूसी तेल खरीदने में भारत खासकर चीन के साथ जुड़ा हुआ है। यह एक आश्चर्यजनक तथ्य है। 
 

विज्ञापन
White House Deputy Chief of Staff Stephen Miller accuses India of helping Russia by buying oil
स्टीफन मिलर - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक वरिष्ठ सहयोगी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारत मास्को से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में रूस को प्रभावी ढंग से वित्तीय मदद दे रहा है। ट्रंप की ओर से नई दिल्ली पर रूस से तेल खरीदना बंद करने का दबाव बढ़ाने के बाद अमेरिकी अधिकारी ने यह आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने रेडियो होस्ट लेनार्ड मैककेल्वे को बताया मूर्ख, कहा- वह मेरे बारे में कुछ नहीं जानता
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और शासन में ट्रंप के सबसे प्रभावशाली सहयोगियों में से एक, स्टीफन मिलर ने कहा, राष्ट्रपति टंप ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि रूस से तेल खरीदकर भारत का इस युद्ध को वित्तपोषित करना स्वीकार्य नहीं है। मिलर ने फॉक्स न्यूज से कहा, लोग यह जानकर हैरान होंगे कि रूसी तेल खरीदने में भारत खासकर चीन के साथ जुड़ा हुआ है। यह एक आश्चर्यजनक तथ्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Donald Trump: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का फिर लिया श्रेय, कहा- व्यापार के जरिये सुलझाया तनाव

ट्रंप के पीएम मोदी के साथ संबंधों को बताया जबदस्त
हालांकि मिलर ने अपनी आलोचना को नरम करते हुए ट्रंप के भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबंधों का उल्लेख किया और इसे जबरदस्त बताया। मिलर की ओर से की गई भारत की यह आलोचना ट्रंप प्रशासन की ओर से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के प्रमुख साझेदारों में से एक के बारे में की गई अब तक की सबसे कड़ी आलोचनाओं में से एक थी। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने इस टिप्पणी का तुरंत जवाब नहीं दिया। भारत सरकार के सूत्रों ने शनिवार को बताया था कि अमेरिकी धमकियों के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed