{"_id":"623f92a77ca96d653e5dcf5b","slug":"white-house-clarified-on-president-joe-biden-statement-on-putin","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: राष्ट्रपति बाइडन के बयान पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई, रूस में 'सत्ता परिवर्तन' की टिप्पणी से उठे थे सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: राष्ट्रपति बाइडन के बयान पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई, रूस में 'सत्ता परिवर्तन' की टिप्पणी से उठे थे सवाल
Sun, 27 Mar 2022 04:18 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Mar 2022 04:18 AM IST
सार
बाइडन ने रूस को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूक्रेन पर हमले का रूस के पास कोई तर्क नहीं है। इस बर्बर हमले के लिए रूस जिम्मेदार है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन में जारी रूस के हमलों के बीच शनिवार को पोलैंड पहुंचे यहां उन्होंने पोलैंड में शरण लिए हुए यूक्रेनी शरणार्थियों से मुलाकात की। यहां बाइडन ने देर रात पोलैंड की राजधानी में लोगों को संबोधित भी किया। अपने भाषण में राष्ट्रपति बाइडन ने रूस पर हमला बोलते हुए कहा था कि व्लादिमीर पुतिन सत्ता में नहीं रह सकते। हालांकि व्हाइट हाउस को तुरंत यह बयान वापस लेना पड़ा और अब इस पर अपनी सफाई भी दे दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बाइडन के भाषण के बाद व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बाइडन के 'यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता' टिप्पणी पर सफाई में बयान देते हुए कहा कि राष्ट्रपति बाइडन रूस में पुतिन की शक्ति, या शासन परिवर्तन पर चर्चा नहीं कर रहे थे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे कि जो बाइडन की विदेश नीति अमेरिका से अलग है।
विज्ञापन
रूस को चिढ़ाने के लिए की बेलारूस के नेता से बात
वहीं जो बाइडन ने बेलारूस के विपक्षी नेता शिवतलाना त्सिखानौस्काया से फोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति ने वारसॉ में अपने भाषण में भाग लेने के लिए त्सिखानौस्काया को धन्यवाद दिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों सहित मानवाधिकारों की रक्षा और आगे बढ़ने में बेलारूसी लोगों के लिए संयुक्त राज्य के निरंतर समर्थन को रेखांकित किया।
विज्ञापन
बर्बर हमले के लिए रूस जिम्मेदार
पोलैंड के वारसॉ में एक संबोधन में बाइडन ने रूस को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूक्रेन पर हमले का रूस के पास कोई तर्क नहीं है। इस बर्बर हमले के लिए रूस जिम्मेदार है। हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने पुतिन पर हमला बोलते हुए उन्हें एक कसाई बताया।
राष्ट्रपति बाइडन ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से वारसॉ में मुलाकात की। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो पूरी तरह से एकजुट है। हमारे दृष्टिकोण में कोई अलगाव नहीं होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि व्लादिमीर पुतिन को यकीन था कि वह नाटो को विभाजित कर देंगे और पूर्व को पश्चिम से अलग करने में सक्षम होंगे।
Russia Ukraine War: राष्ट्रपति बाइडन के बयान पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई, पुतिन के सत्ता परिवर्तन पर कही थी बात