फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House Bars Reuters, HuffPost, AP From Covering Trump Cabinet Meeting World News In Hindi

व्हाइट हाउस: ट्रंप कैबिनेट मीटिंग की कवरेज को लेकर प्रमुख समाचार संगठनों पर रोक, प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल

Thu, 27 Feb 2025 06:45 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 06:45 AM IST
सार

नई मीडिया नीति के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली कैबिनेट में व्हाइट हाउस ने कुछ प्रमुख समाचार संगठनों के पत्रकारों को प्रवेश देने से मना कर दिया। व्हाइट हाउस के इस कदम के बाद मीडिया संगठनों ने इस नई नीति के खिलाफ नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
White House Bars Reuters, HuffPost, AP From Covering Trump Cabinet Meeting World News In Hindi
व्हाइट हाउस, अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास - फोटो : X / @AIRNewsHindi

विस्तार

व्हाइट हाउस में जहां हाल ही में मीडिया कवरेज को लेकर नए नियम बनाए गए तो दूसरी ओर खबर आ रही है कि व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली कैबिनेट बैठक में कुछ समाचार संगठनों के पत्रकारों को प्रवेश देने से मना कर दिया। इसमें रॉयटर्स, एसोसिएटेड प्रेस (एजी), हफ़पोस्ट और जर्मन अख़बार डेर टैगेस्पीगल के पत्रकारों को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, एबीसी, न्यूज़मैक्स, एक्सियोस, ब्लूमबर्ग और एनपीआर जैसे मीडिया आउटलेट्स को कवर करने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन

बता दें कि व्हाइट हाउस ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह यह तय करेगा कि कौन से मीडिया आउटलेट्स राष्ट्रपति ट्रंप को ओवल ऑफिस जैसे छोटे स्थानों में कवर करेंगे। पारंपरिक प्रेस पूल, जो पहले से ही रिपोर्टिंग का काम करता था, अब बदलने वाला है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि यह बदलाव छोटे स्थानों में किसे कवर करने दिया जाएगा, इसके बारे में है।

विज्ञापन

तीन प्रमुख वायर ने जारी किया बयान
व्हाइट हाउस के इस कदम के बाद  तीन प्रमुख वायर सेवाओं AP, ब्लूमबर्ग और रॉयटर्स  ने इस नई नीति के खिलाफ बयान जारी किया है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में स्वतंत्र प्रेस का महत्वपूर्ण स्थान है और जनता को सरकार के बारे में सही और निष्पक्ष जानकारी मिलनी चाहिए। हफ़पोस्ट ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन बताया है। व्हाइट हाउस की नई नीति पर व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) ने भी विरोध जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कैरोलिन लेविट का बयान 
साथ ही मामले में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि पारंपरिक मीडिया संगठनों को अभी भी रोज़ाना राष्ट्रपति ट्रम्प को कवर करने की अनुमति होगी, लेकिन भविष्य में प्रशासन का प्लान है कि छोटे जगहों पर कौन मीडिया का हिस्सा बनेगा, इसे बदल दिया जाएगा। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित प्रेस पूल सिस्टम में कुछ चुने हुए टेलीविजन, रेडियो, वायर, प्रिंट और फोटो पत्रकारों को व्हाइट हाउस की घटनाओं को कवर करने और अपनी रिपोर्ट को बाकी मीडिया के साथ साझा करने की अनुमति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed