फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wheel of Air Canada plane catches fire and falls during take off on Airport

उड़ान भरते ही एयर कनाडा के जहाज का पहिया आग लगने के बाद निकला, यात्रियों में मची खलबली

Wed, 08 Jan 2020 06:22 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 08 Jan 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
Wheel of Air Canada plane catches fire and falls during take off on Airport
एयर कनाडा के जहाज का पहिया आग लगने के बाद निकला - फोटो : Twitter

एयर कनाडा के एक विमान के पहिए में उड़ान भरने के बाद आग लग गई। आग लगने के बाद विमान का एक पहिया निकल गया। विमान में सवार एक यात्री की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। मॉन्ट्रियल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर कनाडा की एक फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। कुछ सेकंड बाद ही फ्लाइट के प्रमुख लैंडिंग गियर का एक पहिया अलग हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, जब फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी टॉम नाम के एक यात्री ने अपने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। कैमरे ने पूरा वाक्या कैद कर लिया। यात्री ने इसकी जानकारी पायलट को दी। पायलट ने जानकारी मिलते ही विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इसमें 49 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


फ्लाइट में मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम को इमरजेंसी के लिए सूचना दी। बेस पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। उसके बाद भी विमान का पायलेट फ्लाइट को दो घंटों तक हवा उड़ाता रहा। कंट्रोल रूम से निर्देश मिलने के बाद पायलट ने फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन





फ्लाइट को वापस हवाई अड्डे पर उतारने के थोड़ी देर बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरा विमान भेजा गया। जैज एविएशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉन्ट्रियल एनरौट से टेकऑफ के दौरान बाएं मुख्य लैंडिंग गियर पर दो पहियों में से एक अलग हो गया। 

उन्होंने कहा कि डैश 8-300 विमान छह टायर से लैस है। जब पहिया अलग हो गया तो अनुभवी पायलटों ने विमान पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा। हमारे पायलटों को ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाता है और हमारे मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार प्रतिक्रिया दी जाती है। 

उन्होंने आगे कहा कि आपातकालीन वाहनों को एहतियाती के रूप में बुलाया गया था, हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed