फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   What kind of democracy is this? US politics under control of Wall Street, 2.9 billion dollars donations given in the presidential election

ये कैसा लोकतंत्र: वॉल स्ट्रीट के नियंत्रण में अमेरिकी सियासत, राष्ट्रपति चुनाव में दिया 2.9 अरब डॉलर का चंदा

Sun, 18 Apr 2021 06:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वाशिंगटन
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 18 Apr 2021 06:23 PM IST
सार

  • 'वॉल स्ट्रीट मनी इन वॉशिंगटन' रिपोर्ट में खुलासा
  • चुनाव प्रचार व लॉबिंग में रोज 40 लाख डॉलर खर्च
  • 2016 के मुकाबले दोगुना खर्च किया

विज्ञापन
What kind of democracy is this? US politics under control of Wall Street, 2.9 billion dollars donations given in the presidential election
US Election 2020 - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिकी लोकतंत्र पर कॉरपोरेट सेक्टर और निहित-स्वार्थों का प्रभाव किस हद तक है, इसकी फिर झलक मिली है। शनिवार को जारी 'वॉल स्ट्रीट मनी इन वॉशिंगटन' रिपोर्ट के मुताबिक 2020 के चुनाव में वॉल स्ट्रीट (अमेरिकी शेयर बाजार) ने 2.9 अरब डॉलर का सियासी चंदा दिया। 
विज्ञापन


इसका इस्तेमाल चुनाव प्रचार और नीति संबंधी लॉबिंग के लिए किया गया। इसका अर्थ यह हुआ कि वॉल स्ट्रीट ने चुनाव प्रचार की अवधि में रोज 40 लाख डॉलर खर्च किए। यह 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार की तुलना में दोगुना ज्यादा है। यह रिपोर्ट अमेरिकंस फॉर फाइनेंशियल रिफॉर्म नाम की संस्था ने तैयार की है। उसके मुताबिक 2020 का चुनाव में वॉलस्ट्रीट के बैंकों और वित्तीय सेवा देने वाली कंपनियों ने जितना खर्च किया, उतना उसके पहले पूरे अमेरिकी इतिहास में कभी नहीं हुआ था।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक एक खास बात ऐसे 'कथित स्वतंत्र' संगठनों को दिए गए चंदे में दोगुना बढ़ोतरी रही, जिन्होंने उस रकम का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया। ऐसे संगठनों को वॉल स्ट्रीट ने 98 करोड़ 15 लाख डॉलर का चंदा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वॉल स्ट्रीट के पास असीमित धन, चंदे की कोई सीमा नहीं : लीजा डॉनर

अमेरिकंस फॉर फाइनेंशियल रिफॉर्म की कार्यकारी निदेशक लीजा डॉनर ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा- 'वॉल स्ट्रीट के पास जैसा असीमित धन है और चुनाव प्रचार के लिए चंदे से संबंधित सिस्टम जिस तरह अप्रभावी है, उसका मतलब यह है कि चुनावी चंदा देने पर कोई व्यावहारिक सीमा नहीं है। वित्तीय सेवा कंपनियां अमेरिका में राजनीति संबंधी और नीतिगत बहसों (को अपने मुताबिक ढालने) के लिए जितना चाहे उतना खर्च कर सकती हैं।'

लीजा डॉनर ने कहा कि धन की बारिश करके वॉल स्ट्रीट ने देश के शासन पर अपनी गहरी पकड़ बना ली है। उसके प्रभाव में ऐसी नीतियां बनाई जाती हैं, जिससे अति धनी तबकों को और भी ज्यादा धन हड़पने में मदद मिलती है। ऐसा आम इनसान की कीमत पर होता है। 

 

आखिर क्यों की इतनी राशि खर्च

रिपोर्ट से सामने आया है कि वॉल स्ट्रीट ने खास खर्च सीनेट के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बरकरार रखने के लिए किया। इस बार उसे इसमें कामयाबी नहीं मिली, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी को भी निर्णायक बहुमत नहीं मिल पाया। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बना रहे, यह बात वॉल स्ट्रीट इसलिए चाहता था ताकि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल में उसके टैक्स में जो कटौती हुई थी, उसे डेमोक्रेटिक पार्टी पलट ना सके।  
कहां से प्राप्त हुए आंकड़े
'वॉल स्ट्रीट मनी इन वॉशिंगटन' नाम से जारी रिपोर्ट को सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिव पॉलिटिक्स नाम की संस्था से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है। 90 पेज की रिपोर्ट में बताया गया है कि बीमा कंपनियां, वित्तीय सेवा कंपनियां और रियल एस्टेट सेक्टर ने चंदा देने में खास दिलचस्पी दिखाई। 

 

147 रिपब्लिकन नेताओं को भी चंदा दिया

रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि किस पार्टी और किस नेता को किस कंपनी से कितना चंदा मिला। इसके मुताबिक वॉल स्ट्रीट ने उन 147 रिपब्लिकन नेताओं को भी चंदा दिया था, जिन्होंने सीनेट या हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव का चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्वाचन को वैध मानने से इनकार कर दिया।

एक अरब डॉलर के कालेधन का भी इस्तेमाल
सेंटर फॉर रेस्पॉनसिव पॉलिटिक्स का अनुमान है कि 2020 के संघीय चुनाव पर कम से कम 14.4 अरब डॉलर का साझा खर्च आया। इसमें 1.05 अरब डॉलर का कालाधन भी है, जिसका स्रोत अज्ञात है। इस संस्था के मुताबिक 2020 का संघीय चुनाव पूरे अमेरिकी इतिहास का सबसे महंगा चुनाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed