{"_id":"645a25313e65a5c5d102920f","slug":"what-is-the-case-of-al-qadir-trust-in-which-imran-khan-was-arrested-what-is-the-relation-with-bushra-biwi-2023-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: क्या है अल कादिर ट्रस्ट मामला, जिसमें गिरफ्तार हुए इमरान खान, बुशरा बीवी से क्या है ताल्लुक? जानें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: क्या है अल कादिर ट्रस्ट मामला, जिसमें गिरफ्तार हुए इमरान खान, बुशरा बीवी से क्या है ताल्लुक? जानें
Wed, 10 May 2023 12:41 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 10 May 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इमरान खान
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। वह एक मामले में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। इमरान की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने एक मई को वारंट जारी किया था।इमरान खान पर करीब 140 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। लंबे समय से वह तोशखाना मामले में फंसे हुए हैं। इस मामले में भी उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर तोशखाना मामले में इमरान की गिरफ्तारी नहीं हुई है तो वह क्या मामला है, जिसमें इमरान इतने बुरे फंस गए? अल कादिर ट्रस्ट मामला क्या है? इसमें इमरान की पत्नी बुशरा बीवी की क्या भूमिका है? आइए जानते हैं...
पहले जानिए क्या है अल कादिर ट्रस्ट का मामला?
दरअसल, ये मामला अल कादिर ट्रस्ट विश्वविद्यालय से जुड़ा है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरा (NAB) ने पिछले बुधवार को इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीवी और इमरान खान की पार्टी पीटीआई से जुड़े कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था।
आरोप है कि इमरान खान ने प्रधानमंत्री रहते हुए अपनी पत्नी बुशरा बीबी और पीटीआई के कुछ अन्य नेताओं के साथ मिलकर अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट का गठन किया था। इसका उद्देश्य पंजाब के सोहावा जिला झेलम में 'गुणवत्तापूर्ण शिक्षा' प्रदान करने के लिए 'अल-कादिर विश्वविद्यालय' स्थापित करना था। ट्रस्ट के कार्यालय के पते का उल्लेख "बनी गाला हाउस, इस्लामाबाद" के रूप में किया गया है।
आरोप है कि इस विश्वविद्यालय के लिए इमरान और उनकी पत्नी ने एक रेशिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की जमीन गैर कानूनी तरीके से हड़प ली। इसके लिए दोनों ने पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्सियत मलिक रियाज को धमकी भी दी थी। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी की ओर से पांच कैरेट के हीरे की अंगूठी मांगे जाने की बात भी सामने आई थी। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और अन्य पीटीआई नेताओं पर राष्ट्रीय खजाने को 190 मिलियन पाउंड का नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगा है।

गिरफ्तारी से पहले और बाद में क्या-क्या हुआ?
- इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने गृह मंत्रालय के सचिव और इस्लामाबाद के पुलिस चीफ को तलब किया। उन्होंने 15 मिनट में सभी को कोर्ट के सामने पेश होने को कहा। जस्टिस फारूक ने कहा कि अगर पुलिस चीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए तो हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां बुलाएंगे। आप यह बताएं कि इमरान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गया?
- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने इमरान खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं। उन्होंने इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।
- गिरफ्तारी से पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि मुझ पर कोई मामला नहीं है। वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं। इसके बाद खबर आई कि इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स ने पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान का अपहरण कर लिया है। रेंजसे ने इमरान को धक्का दिया। इस धक्कामुक्की में वे घायल हुए हैं।