फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   what is digital service tax which upset us donald trump with canada

US vs Canada: जानिए क्या है डिजिटल सर्विस टैक्स, जिसे लेकर कनाडा से फिर नाराज हुए ट्रंप

Sat, 28 Jun 2025 11:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 28 Jun 2025 11:20 AM IST
सार

कनाडा ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाराज कर दिया है। दरअसल कनाडा की सरकार ने 30 जून 2025 से बड़ी तकनीकी कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाने का एलान किया है। इससे अमेरिकी तकनीकी कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है। 

विज्ञापन
what is digital service tax which upset us donald trump with canada
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर कनाडा से नाराज हो गए हैं। यही वजह है कि ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एलान किया कि उन्होंने टैरिफ को लेकर कनाडा के साथ सभी बातचीत एकतरफा तौर पर रोक दी हैं। ट्रंप की नाराजगी की वजह कनाडा के डिजिटल सर्विस टैक्स को माना जा रहा है। डिजिटल सर्विस टैक्स को बीते साल लागू किया गया था, लेकिन कंपनियां 30 जून से कर भुगतान शुरू करेंगी। डिजिटल सर्विस टैक्स सीधे तौर पर अमेरिका की बड़ी तकनीकी और ई-कॉमर्स कंपनियों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा, जिसे लेकर ट्रंप नाराज हैं। 
विज्ञापन


क्या है डिजिटल सेवा कर
डिजिटल सेवा कर के तहत कनाडा सरकार विदेशी और घरेलू बड़ी तकनीकी कंपनियों पर यूजर्स के कंपनियों के साथ ऑनलाइन जुड़ने पर होने वाली कमाई पर टैक्स लगाएगी। यह टैक्स तीन प्रतिशत तक हो सकता है, जो यूजर्स के जुड़ाव, डेटा पर निर्भर करता है। कंपनियों द्वारा यूजर्स से राजस्व ऑनलाइन मार्केटप्लेस सेवाओं, ऑनलाइन विज्ञापन सेवाओं, सोशल मीडिया सेवाओं और उपयोगकर्ताओं के डेटा की बिक्री से अर्जित किया जाता है। यह टैक्स उन्हीं कंपनियों पर लगेगा, जिनका सालाना वैश्विक राजस्व 75 करोड़ यूरो या उससे अधिक है,  साथ ही कंपनी का कनाडा में डिजिटल सेवा राजस्व दो करोड़ कनाडाई डॉलर से अधिक होना चाहिए। डिजिटल सेवा कर 1 जनवरी 2022 से प्रभावी है और कंपनियां 30 जून 2025 से इसका भुगतान शुरू करेंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ईरान की ट्रंप को दो टूक: अराघची बोले- अगर समझौता चाहिए तो सम्मान दिखाइए, असली ताकत दिखाई तो टूट जाएंगे भ्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा को मिलेंगे अरबों डॉलर
कनाडा की सरकार को डिजिटल सेवा कर से हर साल करीब 87 करोड़ डॉलर का राजस्व मिल सकता है। कनाडा के संसदीय बजट कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, पांच वर्षों में डिजिटल सेवा कर कनाडा सरकार के खजाने में 7.2 अरब कनाडाई डॉलर का योगदान देगा। वहीं अमेरिका में कंप्यूटर एवं संचार उद्योग संघ का दावा है कि तकनीकी और ई-कॉमर्स कंपनियां कनाडा को करीब 3 अरब डॉलर कर का भुगतान करेंगी और इसका असर अमेरिका में होगा और अमेरिका में 3000 नौकरियां जा सकती हैं।
 
ट्रंप ने दी धमकी
ट्रंप ने कनाडा पर यूरोपीय संघ के पीछे-पीछे चलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे (कनाडा) खुले तौर पर यूरोपीय संघ की नकल कर रहे हैं, जिसने भी यही काम किया है। कनाडा पर हमला करते हुए ट्रंप ने कहा कि कनाडा ने अमेरिका को सूचित किया है कि वह सोमवार से लागू होने वाले कर लगाने की अपनी योजना पर कायम है। ऐसे में इस उनकी इस कर योजना के आधार पर हम कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका जल्द ही कनाडाई वस्तुओं पर टैरिफ लगाएगा। हम कनाडा को अगले सात दिनों के भीतर बता देंगे कि वे अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए कितना टैरिफ चुकाएंगे।

ये भी पढ़ें- Gaza: गाजा में राहत सामग्री वितरण में हो रहीं मौतों पर UN का आरोप, कहा- सामूहिक हत्याओं को बढ़ा रहा इस्राइल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed