फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN blames deaths during distribution of relief material in Gaza, says Israel is increasing mass killings

Gaza: इस्राइल पर UN ने लगाया सामूहिक हत्याओं को बढ़ावा देने का आरोप; गाजा में IDF के हमलों में 34 लोगों की मौत

Sat, 28 Jun 2025 09:25 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: बशु जैन Updated Sat, 28 Jun 2025 09:25 AM IST
सार

इस्राइल के एक अखबार की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस्राइली सैनिकों को गाजा में राहत सामग्री पाने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों पर गोली चलाने का आदेश मिला है। इस पर संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि इस्राइल सामूहिक हत्याओं को बढ़ावा दे रहा है।

विज्ञापन
UN blames deaths during distribution of relief material in Gaza, says Israel is increasing mass killings
गाजा पट्टी में एक वितरण केंद्र पर मौजूद भीड़। - फोटो : एपी/पीटीआई

विस्तार

गाजा में राहत सामग्री वितरण के दौरान हो रहीं मौतों पर संयुक्त राष्ट्र ने इस्राइल पर बड़ा आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि इस्राइल सामूहिक हत्याओं को बढ़ावा दे रहा है। इस्राइल को गाजा में संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता आपूर्ति फिर से शुरू करनी चाहिए। आरोप है कि पिछले एक महीने में जब से गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) ने खाने के पैकेट बांटना शुरू किया है, तब से अब तक 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। हालांकि इस्राइल की सेना और जीएचएफ ने आरोपों से इनकार किया है। वहीं गाजा में इस्राइल के हमलों में 34 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस्राइल के एक अखबार की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस्राइली सैनिकों को गाजा में राहत सामग्री पाने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों पर गोली चलाने का आदेश मिला है। रिपोर्ट में कहा गयश कि जब लोग राहत केंद्रों की ओर जा रहे होते हैं तो उन पर फायरिंग की जाती है। इस मामले में फलस्तीन के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (यूएनडब्ल्यूआरए) के प्रमुख फिलिप लाजारिनी ने कहा कि नई सहायता वितरण प्रणाली एक हत्या का मैदान बन गई है, यहां लोगों को भोजन प्राप्त करने का प्रयास करते समय गोली मार दी जाती है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस घृणित कार्य को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अन्य स्थानों से मानवीय सहायता प्रदान कर समाप्त किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आईडीएफ पर गाजा में मदद मांगते लोगों पर गोलीबारी का आरोप, नेतन्याहू बोले– सेना को बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि लोग केवल अपना और अपने परिवार का पेट भरने की कोशिश में मारे जा रहे हैं। भोजन की खोज कभी भी मौत की सजा नहीं होनी चाहिए। वहीं चिकित्सा चैरिटी संस्था डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ) ने जीएचएफ राहत प्रयास को मानवीय सहायता के नाम पर नरसंहार कहा।


ये भी पढ़ें: गाजा में भूख पर भारी मौत...,आटा छीनने की कोशिश कर रहे लोगों पर इस्राइली हमला; 18 फलस्तीनियों की मौत

 नेतन्याहू ने खारिज किए आरोप
इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र के आरोपों और मीडिया रिपोर्ट को खारिज किया है। पीएम नेतन्याहू ने इस रिपोर्ट की निंदा करते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण और झूठा बताया। नेतन्याहू ने कहा कि इस प्रकार की रिपोर्ट इस्राइली सेना को बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा है। 

गाजा में आईडीएफ ने किए हमले
वहीं गाजा में इस्राइल के हमलों में 34 लोगों की मौत हो गई। शिफा अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि हमले शुक्रवार देर रात शुरू हुए और शनिवार सुबह तक जारी रहे। वहीं गाजा सिटी के फलस्तीन स्टेडियम में 12 लोगों की मौत हो गई। यहां पर विस्थापित लोगों को शरण दी गई थी। इसके अलावा अपार्टमेंट में रहने वाले आठ अन्य लोगों की मौत हो गई। उधर, दक्षिणी गाजा में मुवासी स्थित उनके तंबू पर हुए हमले में छह अन्य लोग मारे गए। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह युद्ध विराम समझौता हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed