फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   what is britain grooming gangs accused of 1400 mior girls physical abuse pakistan connection elon musk

Grooming Gangs: क्या हैं ब्रिटेन के पाकिस्तानी 'ग्रूमिंग गैंग्स'? जिन पर 1400 बच्चियों के शोषण का आरोप

Sun, 05 Jan 2025 02:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 Jan 2025 02:16 PM IST
सार

साल 1997 से 2013 के बीच करीब 1400 नाबालिग बच्चियों का संगठित अपराध के तहत शोषण किया गया। इन संगठित गैंग्स ने बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनका शोषण किया और उनकी तस्करी की। इन बच्चियों का शोषण करने वाले लोगों में अधिकतर पाकिस्तानी मूल के लोग हैं। 

विज्ञापन
what is britain grooming gangs accused of 1400 mior girls physical abuse pakistan connection elon musk
ग्रूमिंग गैंग्स पर बच्चियों के यौन शोषण का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के ग्रूमिंग गैंग्स की इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। खासकर सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर काफी कुछ लिखा जा रहा है। इस बहस में दिग्गज अरबपित एलन मस्क और मशहूर लेखिका जेके राउलिंग जैसे हस्तियां भी कूद गई हैं। एलन मस्क ने तो ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स से कीर स्टार्मर सरकार को बर्खास्त करने की ही मांग कर दी है क्योंकि स्टार्मर सरकार पर इन ग्रूमिंग गैंग्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लग रहा है। दरअसल इन ग्रूमिंग गैंग्स पर ब्रिटेन में 1400 बच्चियों को यौन शोषण और उनमें से कई को देह व्यापार में धकेलने, नशे का आदी बनाने के आरोप लग रहे हैं।  
विज्ञापन


ब्रिटेन में इस मुद्दे पर जारी है हंगामा
ब्रिटेन में इन दिनों 'रॉदरहैम स्कैंडल' का मामला सुर्खियों में है, इसे 'ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल' के नाम से भी जाना जाता है। साल 2022 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इंग्लैंड के रॉदरहैम, कॉर्नवाल, डर्बीशायर समेत कई शहरों में साल 1997 से 2013 के बीच करीब 1400 नाबालिग बच्चियों का संगठित अपराध के तहत शोषण किया गया। इन संगठित गैंग्स ने बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनका शोषण किया और उनकी तस्करी की। इन बच्चियों का शोषण करने वाले लोगों में अधिकतर पाकिस्तानी मूल के लोग हैं। हाल ही में ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी ने ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल की जांच की मांग की है, लेकिन कीर स्टार्मर की सरकार ने इससे इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


क्या हैं ग्रूमिंग गैंग्स?
ग्रूमिंग गैंग्स का मतलब उन लोगों से है, जो छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाते हैं और उनका शारीरिक, मानसिक शोषण करते हैं। ये बच्चों के दोस्त बनकर पहले उनका विश्वास जीतते हैं और फिर इस विश्वास का फायदा उठाकर उनका शोषण करते हैं। आरोप है कि इन ग्रूमिंग गैंग्स से जुड़े लोग बच्चियों को पार्टियों में ले जाकर उन्हें ड्रग्स देते और उन्हें नशे का आदी बनाते। नशे की लत लगने पर बच्चियों का यौन शोषण किया जाता और उन्हें अन्य लोगों से भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता। कई लड़कियों को देह व्यापार में धकेल दिया गया। कई लड़कियां मानव तस्करी की भी शिकार हुईं। शोषण का शिकार हुईं कई लड़कियों ने बच्चों को जन्म भी दिया, जिनके पिता के बारे में जानकारी नहीं है। ये ग्रूमिंग गैंग्स नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनसे पैसों की उगाही भी करते थे। कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर से उठ रहीं आवाजें
एलन मस्क के अलावा कई अन्य हस्तियों ने भी ब्रिटेन के इन ग्रूमिंग गैंग्स पर निशाना साधा। हैरी पॉटर किताब की लेखिका जेके राउलिंग ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'दुष्कर्म गैंग को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, वह बेहद भयावह है। इस मामले में पुलिस भ्रष्टाचार के आरोप यकीन से भी परे हैं।' ब्रिटेन की पूर्व पीएम लिज ट्रस ने भी इस मुद्दे पर कीर स्टार्मर सरकार को घेरा औऱ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ऋषि सुनक ने भी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed