फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Westminster magistrates Court denied bail to Nirav Modi and he spend Holi in jail

नीरव मोदी को नहीं मिली जमानत, भीड़भरी जेल में काटी होली की रात

Fri, 22 Mar 2019 09:49 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 Mar 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Westminster magistrates Court denied bail to Nirav Modi and he spend Holi in jail
नीरव मोदी - फोटो : Amar Ujala

धोखाधड़ी और मनी लांडरिंग के आरोप में नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार किया गया है। उसने गुरुवार को अपनी होली इंग्लैंड की सबसे भीड़ वाली जेल में ही बिताई। बुधवार को अदालत ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसकी वजह से उसे लंदन के साउथ-वेस्ट स्थित हर मैजस्टी प्रिसन वांड्सवर्थ जेल में होली की रात बितानी पड़ी। अदालत ने उसे फ्लाइट रिस्क (ट्रायल या जमानत पर सुनवाई के पहले देश छोड़कर भाग जाने का अंदेशा) करार दिया गया है और 28 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


नीरव को लंदन के एक बैंक से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह वहां पर खाता खुलवाने की कोशिश कर रहा था। नीरव को उम्मीद थी कि उसे अलग सेल में रखा जाएगा लेकिन इसके उलट उसे भीड़भाड़ वाले सेल में रखा गया। इसका मतलब यह है कि उसे किसी और कैदी के साथ रहना पड़ा। इस समय जेल में कुल 1,430 पुरुष कैदी मौजूद हैं। एक व्यक्ति के लिए बने सेल में कई बार दो लोगों को रखा जाता है।
विज्ञापन


2018 में वांड्सवर्थ के हुए निरीक्षण में कहा गया था कि यहां शौचालयों की स्थिति खराब है और कैदियों को सेल से बाहर जाने का बहुत कम समय मिलता है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रत्यर्पण अनुरोध पर लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने उसके खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद नीरव को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में बुधवार को चीफ मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को जमानत देने से इनकार करते हुए 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। इस बीच नीरव मोदी को जेल में ही रखा जाएगा। उसकी गिरफ्तारी को भारत सरकार के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इसके बाद यह उम्मीद जगी है कि उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। नीरव जनवरी, 2018 में भारत से फरार हो गया था।


भारत सरकार नीरव का पासपोर्ट रद्द कर चुकी है। फरार होने के कुछ महीने बाद से ही वह ब्रिटेन में रहा है। भारत ने पिछले साल अगस्त में ब्रिटेन सरकार से 48 वर्षीय नीरव को प्रत्यर्पित करने की मांग की थी। हाल ही में उसे लंदन की सड़कों पर बेखौफ घूमते देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed