{"_id":"68f7b4a80aff70597e00e163","slug":"west-asian-countries-will-attack-hamas-if-agreement-violated-trump-warns-on-ceasefire-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceasefire: 'समझौते का उल्लंघन हुआ तो पश्चिम एशिया के देश हमास पर करेंगे हमला', युद्धविराम पर ट्रंप की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ceasefire: 'समझौते का उल्लंघन हुआ तो पश्चिम एशिया के देश हमास पर करेंगे हमला', युद्धविराम पर ट्रंप की चेतावनी
Tue, 21 Oct 2025 10:02 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 21 Oct 2025 10:02 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि हमास ने समझौते का उल्लंघन किया तो उसका अंत तेज, घातक और निर्मम होगा। ट्रंप ने बताया कि पश्चिम एशिया के कई देशों ने गाजा में सैन्य हस्तक्षेप की इच्छा जताई है, लेकिन ट्रंप ने उन्हें फिलहाल अभी मना किया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर फलस्तीन के हमास संगठन को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि हमास अपने समझौते का उल्लंघन करता है और हिंसा जारी रखता है तो उसका अंत तेज, घातक और निर्मम होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में बताया कि मध्य पूर्व के कई सहयोगी देशों ने इस्राइल के साथ मिलकर गाजा में प्रवेश करने और हमास को सीधे रास्ते पर लाने की इच्छा जताई है।
ट्रंप ने कहा कि हमारे अब महान बन चुके सहयोगियों ने बड़ी उत्सुकता और स्पष्टता के साथ संकेत दिया है कि वे भारी सैन्य बल के साथ गाजा में घुसने और हमास के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इन देशों में जो एकता और उत्साह दिख रहा है, ऐसा पिछले हजार वर्षों में कभी नहीं देखा गया। यह वाकई देखने लायक है।
ट्रंप ने कहा- अभी उम्मीद बाकी है
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे लिखा कि उन्होंने इस्राइल और सहयोगी देशों से कहा है, अभी नहीं! उन्होंने कहा कि हमास के पास अब भी सही कदम उठाने का अवसर है। ट्रंप के अनुसार, यदि हमास ने समझौते का पालन नहीं किया, तो उसे तेज, घातक और निर्मम अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अमेरिका क्षेत्र में शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन अगर हमास हिंसा पर उतरा रहा, तो जवाब कड़ा होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गृह युद्ध की आग में जले देश को फिर बसाने में लगेगी ₹1900 लाख करोड़ के बराबर राशि, विश्व बैंक का अनुमान
इंडोनेशिया और अन्य देशों का जताया आभार
ट्रंप ने अपने संदेश में विशेष रूप से इंडोनेशिया और उसके नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया ने मध्य पूर्व और अमेरिका के बीच शांति एवं सहयोग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। ट्रंप ने उन सभी देशों का धन्यवाद किया जिन्होंने गाजा मुद्दे पर मदद की पेशकश की है। उन्होंने लिखा कि मैं उन सभी देशों का आभारी हूं जिन्होंने इस संवेदनशील स्थिति में अमेरिका और मध्य पूर्व की मदद की है।
ये भी पढ़ें- अमेरिकी राज्यों के बाद अब कनाडा के टोरंटो में दिवाली को मिली औपचारिक मान्यता, मेयर चाउ ने की घोषणा
ट्रंप के शब्दों से फिर बढ़ा तनाव
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब गाजा में हालिया संघर्ष विराम को लेकर तनाव बरकरार है। अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ यह समझौता बार-बार टूटने की कगार पर है। ट्रंप का यह बयान न केवल हमास के लिए चेतावनी है बल्कि मध्य पूर्व में अमेरिका के नए कूटनीतिक रुख को भी दर्शाता है। विश्लेषकों के मुताबिक, ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका क्षेत्र में शांति तो चाहता है, लेकिन यदि उग्रवाद बढ़ा तो जवाब पहले से कहीं ज्यादा कठोर होगा।