फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Unrest US vs Iran America bans Iranian oil export Tehran to find diplomatic solution to this crisis

US-Iran Ties: अमेरिका ने ईरानी तेल निर्यात पर फिर लगाया प्रतिबंध; तेहरान बोला- संकट का कूटनीतिक समाधान खोजेंगे

Sat, 05 Jul 2025 01:32 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 05 Jul 2025 01:32 AM IST
सार

अमेरिका ने ईरानी तेल निर्यात पर फिर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि पश्चिम एशिया में इस्राइल के साथ टकराव के कारण उपजे तनाव के बाद दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई। अब युद्ध विराम के 12 दिन बाद अमेरिका ने 'तेल निर्यात प्रतिबंधित करने' का फैसला लिया है। ईरान ने कहा है कि वह संकट का कूटनीतिक समाधान खोजेगा।

विज्ञापन
West Asia Unrest US vs Iran America bans Iranian oil export Tehran to find diplomatic solution to this crisis
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच युद्घ विराम के 12 दिन बाद अमेरिका ने ईरानी तेल निर्यात पर फिर प्रतिबंध लगाया है। इसे तेहरान के ऊर्जा क्षेत्र के खिलाफ अमेरिका की पहली कार्रवाई बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को घोषित प्रतिबंधों के निशाने पर इराकी व्यवसायी सलीम अहमद सईद और उनकी संयुक्त अरब अमीरात स्थित कंपनी है, जिस पर अमेरिका ने इराकी तेल के साथ ईरानी तेल की तस्करी का आरोप लगाया है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा, ईरान के व्यवहार ने उसे तबाह कर दिया है, जबकि उसके पास शांति चुनने का हर अवसर था, उसके नेताओं ने उग्रवाद को चुना।

विज्ञापन


संकट का कूटनीतिक समाधान खोजेंगे: ईरानी विदेश मंत्रालय का बयान
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाघई ने सुझाव दिया कि ईरान इस संकट का कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए ओमान और कतर के माध्यम से अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष संपर्क में है। बाघई ने कहा, कूटनीति का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए या इसे धोखे के साधन के रूप में या अपने विरोधियों के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, तेहरान को लगता है कि उसके कूटनीतिक प्रयासों के साथ विश्वासघात किया गया है।
विज्ञापन


राजस्व स्रोतों को नुकसान पहुंचाते रहेंगेः ट्रेजरी सचिव
स्कॉट बेसेंट ने कहा, अमेरिका तेहरान के राजस्व स्रोतों को नुकसान पहुंचाता रहेगा, ताकि उसकी वित्तीय स्थिति बिगड़े और देश में अस्थिरता को बढ़ावा मिले। इससे पहले 24 जून को युद्ध विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि चीन ईरानी तेल खरीद सकता है, जिससे यह संकेत मिला कि अमेरिका तेहरान के ऊर्जा निर्यात पर अपने प्रतिबंध हटा सकता है, लेकिन यह वादा अधिक दिन नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel: ईरान से संघर्ष समाप्ति को नेतन्याहू ने बताया ऐतिहासिक जीत; कहा- ट्रंप से बेहतर कभी कोई मित्र नहीं मिला


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का किया था एलान

बता दें कि 12 दिनों तक चले मिसाइलों के ताबड़तोड़ हमलों और गोलाबारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते 24 जून को कहा, इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इस्राइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।' उन्होंने कहा था कि आधिकारिक तौर पर, ईरान युद्ध विराम की शुरुआत करेगा। इसके 12 घंटे बाद इस्राइल युद्ध विराम करेगा। 24 घंटे बाद 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत हो जाएगा, जिसे पूरी दुनिया सलाम करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक युद्ध विराम के दौरान, दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बर्ताव करेगा।

ये भी पढ़ें- Khamenei on Israel-Iran Tension: खामनेई बोले- ईरान ने अमेरिका के चेहरे पर तमाचा मारा, US को लड़ाई से लाभ नहीं

खामनेई के तेवर आक्रामक
सीजफायर के दो ही दिनों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा, उनके देश ने 'अमेरिका के चेहरे पर तमाचा मारा है।' उन्होंने भविष्य में होने वाले किसी भी अमेरिकी हमले के खिलाफ चेतावनी भी दी। उनकी यह टिप्पणी इसलिए अहम है क्योंकि 12 दिनों के वार-पलटवार के बाद इस्राइल के साथ संघर्षविराम हुआ और अब खामनेई ने पहली सार्वजनिक टिप्पणी की 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed