{"_id":"66fada562f98eefa1009c3e9","slug":"west-asia-unrest-iran-benzamin-netanyahu-no-place-out-of-reach-us-biden-lebanon-hezbollah-news-in-hindi-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran Tension: 'कोई भी जगह हमारी पहुंच से दूर नहीं', इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने फिर दी ईरान को चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Iran Tension: 'कोई भी जगह हमारी पहुंच से दूर नहीं', इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने फिर दी ईरान को चेतावनी
Mon, 30 Sep 2024 10:35 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:35 PM IST
सार
Israel-Iran Tension: इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह ईरानी लोगों से मुखातिब हैं। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां इस्राइल नहीं पहुंच सकता। ऐसी कोई जगह नहीं है जहां हम अपने लोगों और अपने देश की रक्षा के लिए नहीं जा सकते।
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी दी कि मध्य पूर्व में ऐसी कोई जगह नहीं है जो इस्राइल की पहुंच से बाहर हो। उन्होंने यह बात ईरान समर्थित लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला को मार गिराए जाने के दो दिन बाद कही।
विज्ञापन
नेतन्याहू ने अपने कार्यालय से जारी तीन मिनट के वीडियो क्लिप में अंग्रेजी में बात रखी। उन्होंने कहा कि वह ईरानी लोगों से मुखातिब हैं। मध्य पूर्व में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां इस्राइल नहीं पहुंच सकता। ऐसी कोई जगह नहीं है जहां हम अपने लोगों और अपने देश की रक्षा के लिए नहीं जा सकते।
विज्ञापन
इस्राइल की उत्तरी सीमा पर तैनात सैनिकों से रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने कहा कि इस्राइल अपने नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, जो करीब एक वर्ष के सीमा युद्ध के दौरान हिजबुल्ला के रॉकेट हमलों से बचकर भागे हैं। हम सभी जरूरी साधनों का इस्तेमाल करेंगे। नसरल्ला का खात्मा एक महत्वपूर्ण कदम है लेकिन यह अंतिम नहीं है। इस्राइल के उत्तरी समुदायों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हम अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करेंगे, और इसमें आप भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने लेबनान में इस्राइल के हमलों पर बात रते हुए तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया। उनकी यह टिप्पणी सोमवार सुबह ए हवाई हमले के बाद आई, जिसमें बेरूत के एक अपार्टमेंट को निशाना बनाया गया।