{"_id":"6743ba86e6b469161b00b2a7","slug":"west-asia-unrest-hezbollah-fired-more-than-250-rockets-at-israel-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: हिजबुल्ला ने इस्राइल पर दागे 250 से अधिक रॉकेट; वार्ताकार बोले- ताजा हमलों से युद्ध बढ़ने की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: हिजबुल्ला ने इस्राइल पर दागे 250 से अधिक रॉकेट; वार्ताकार बोले- ताजा हमलों से युद्ध बढ़ने की आशंका
Mon, 25 Nov 2024 05:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, बेरूत
एजेंसी, बेरूत
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:15 AM IST
सार
इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच चल रहे युद्ध में अब तक 40 से अधिक लेबनानी सैनिक मारे जा चुके हैं। लेबनान के कार्यवाहक पीएम नजीब मिकाती ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अमेरिका के नेतृत्व वाले संघर्ष विराम प्रयासों पर हमला बताया।
विज्ञापन
लेबनान के हमले के बाद इस्राइल के पेता तिक्वा में क्षतिग्रस्त घर
- फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने रविवार को इस्राइल पर 250 रॉकेट दागे, जिसमें सात लोग घायल हो गए। हिजबुल्ला का यह हमला शनिवार को लेबनान पर किए गए इस्राइली हमले के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, युद्ध विराम के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभाने वाले वार्ताकारों ने कहा कि ताजा हमलों से युद्ध बढ़ेगा, रुकेगा नहीं। इस बीच लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को इस्राइली हमले में टायर और नकौरा क्षेत्र में एक लेबनानी सैनिक समेत 20 नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि 18 अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन
इस्राइली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 29 हुई
इस बीच, लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को मरने वालों की संख्या को संशोधित किया। शुरुआत में लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सैनिक सहित 20 नागरिकों की मौत की पुष्टि की थी, जो अब बढ़कर 29 हो गई है। जबकि, घायलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इस्राइली हमले में घायल होने वालों की संख्या 19 पहुंच गई है। वहीं, इस्राइल की सेना ने खेद व्यक्त किया व कहा कि यह हमला हिजबुल्ला के क्षेत्र में किया गया था, जहां उसके लड़ाके पनाह लिए हुए थे। यह अभियान पूरी तरह से आतंकवादियों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
सितंबर के बाद से, इस्राइली हवाई हमलों में कई हिजबुल्लाह कमांडर मारे गए हैं और प्रमुख बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जिससे दक्षिणी लेबनान में व्यापक तबाही हुई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस संघर्ष का असर लेबनान पर भारी पड़ा है, जिसमें 3,000 से अधिक लोग मारे गए और दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए।
इस्राइल-हिजबुल्ला युद्ध में अब तक 40 से अधिक लेबनानी सैनिकों की मौत
बता दें कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच चल रहे युद्ध में अब तक 40 से अधिक लेबनानी सैनिक मारे जा चुके हैं। लेबनान के कार्यवाहक पीएम नजीब मिकाती ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अमेरिका के नेतृत्व वाले संघर्ष विराम प्रयासों पर हमला बताया। उन्होंने कहा युद्ध को समाप्त करने के सभी प्रयास विफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन