फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Unrest Gaza War Israel Hamas Conflict Israeli Defence Forces Strikes in Rafah casualties

West Asia Unrest: राफा में शरणार्थी कैंप पर इस्राइल का हमला; 25 लोगों की मौत, 50 घायल

Sat, 22 Jun 2024 03:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 03:16 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में हिंसक संघर्ष जारी है। ताजा घटनाक्रम में इस्राइली सेना ने राफा में टेंट कैंप को निशाना बनाया। इस्राइली हमले में 25 लोगों की मौत हो गई। हमले में 50 लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
West Asia Unrest Gaza War Israel Hamas Conflict Israeli Defence Forces Strikes in Rafah casualties
इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष में प्रभावित इलाके (फाइल) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गाजा के दक्षिणी शहर राफा के उत्तर में शुक्रवार को इस्राइली बलों ने शुक्रवार को विस्थापित फलस्तीनियों के लिए तम्बू शिविरों पर गोलाबारी की, जिसमें करीब 25 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए। वहीं, अल-अहली अस्पताल के आर्थोपेडिक प्रमुख फादेल नईम ने कहा कि यहां 30 लोगों के शव लाए गए थे, उन्होंने इस दिन को गाजा शहर के लिए क्रूर दिन बताया। 
विज्ञापन


इस्राइल और हमास के बीच लड़ाई में एक महीने से भी कम समय में यह बमबारी हुई, जिससे विस्थापित फलीस्तीनियों के शिविरों में आग लग गई। 

राफा में नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता अहमद राडवान के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने तटीय क्षेत्र में दो जगहों पर बमबारी के बारे में बचावकर्मियों को जानकारी दी। जिसके बाद गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस्राइली हमलों में मारे गए लोगों और घायलों की संख्या के बारे में जानकारी दी। वहीं, इस्राइली सेना का कहना है कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि सुरक्षित क्षेत्र के अंदर आईडीएफ द्वारा हमला किया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस्राइल ने मुवासी के आसपास बमबारी की है। यहां विस्थापित फलीस्तीनियों ने हाल ही में तम्बू शिविर बनाए थे। मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि इस्राइली बलों ने दूसरी बार गोलाबारी की है। मोना एशौर के अनुसार, हमला एक गोला-बारूद से शुरू हुआ, जिसमें केवल एक जोरदार धमाका और चमकीली चमक थी। इस हमले में मोना ने अपने पति को खो दिया। 

वहीं, इस्राइल का कहना है कि वह हमास के लड़ाकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है। नागरिकों की मौत के लिए इस्राइल ने आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस्राइल का कहना है कि आतंकवादी आबादी के बीच काम कर रहे हैं, इसलिए हमले में नागरिकों की भी मौत हो रही है। इस्राइली सेना का कहना है कि मध्य गाजा में लड़ाई के दौरान दो सैनिकों की भी मौत हुई है। दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास थी। वहीं, तीन इस्राइली सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed