फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Tensions Peace efforts intensify Qatar PM arrives in Tehran Iran security chief lashes out Netanyahu

पश्चिम एशिया तनाव: शांति के प्रयास तेज, कतर के पीएम तेहरान पहुंचे; ईरान के सुरक्षा प्रमुख नेतन्याहू पर भड़के

Fri, 28 Aug 2026 07:24 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 28 Aug 2026 07:24 AM IST
सार

कतर के प्रधानमंत्री ने तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात की। दोनों ने क्षेत्रीय तनाव कम करने और बातचीत पर चर्चा की। वहीं, मोहसेन रेजाई ने अमेरिका और इस्राइल को गंभीर टकराव की चेतावनी दी। उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री को नरक भेजने की धमकी दी। 

विज्ञापन
West Asia Tensions Peace efforts intensify Qatar PM arrives in Tehran Iran security chief lashes out Netanyahu
मेजर जनरल मोहसेन रेजाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने गुरुवार को तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की। इसके साथ ही ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव, मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने चेतावनी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर नाकाबंदी जारी रहती है तो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ गंभीर टकराव होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस्राइल के साथ किसी भी नए संघर्ष से टकराव का एक अलग चरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रेजाई ने क्या कहा? 
ईरानी समाचार एजेंसी आईआरआईबी की ओर से प्रकाशित अल-मनार के साथ एक साक्षात्कार में, रेजाई ने कहा कि तेहरान 'जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नरक में भेज देंगे'। इसके साथ ही दावा किया कि इस्राइली प्रधानमंत्री के कामों ने जायोनी शासन के अस्तित्व के अंत को पास ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजाई ने क्या आरोप लगाया? 
रेजाई ने यह भी आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की हत्या की ईरानी साजिश के बारे में झूठी जानकारी फैलाई थी। इसके साथ ही दावा किया कि इन रिपोर्टों ने ट्रंप को घबरा दिया था। उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया को बाधित कर दिया था।

लेबनान के साथ इस्राइल के संघर्ष पर क्या चेतावनी दी? 
लेबनान के साथ इस्राइल के संघर्ष की स्थिति पर, रेजाई ने कहा कि दहिये और बेरूत हमारी रेड लाइन हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में होने वाला कोई भी संघर्ष पिछले युद्धों से अलग होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम स्थिति पर पूरी गंभीरता से नजर रख रहे हैं।

इस्राइल को लेबनान के कब्जे वाले क्षेत्रों से पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अगर संघर्ष फिर से शुरू होता है, तो हम एक नए चरण के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। भविष्य में होने वाला कोई भी युद्ध पहले के युद्धों से अलग होगा। 

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? 
वहीं, दोनों नेताओं के मुलाकात पर कतर के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल-थानी ने गुरुवार को तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की।
बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रम, सुरक्षा और स्थिरता पर उनके असर, और तनाव कम करने तथा बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने की चल रही कोशिशों पर चर्चा की।

यह बैठक क्यों अहम है? 
यह बैठक कतर के प्रधानमंत्री की तेहरान यात्रा के दौरान हुई। इस यात्रा में उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और ईरान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की, जबकि क्षेत्रीय देश कूटनीति को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। 



ईरान ने इस बैठक पर क्या कहा? 
ईरान के राष्ट्रपति के आधिकारिक बयान के अनुसार, पेजेशकियन ने कहा कि हाल की 'कड़वी घटनाओं' के बावजूद ईरान और कतर 'दो मित्र और भाई देश' बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच के मुद्दों को आपसी समझ से सुलझाया जा सकता है। पेजेशकियन ने यह भी कहा कि ईरान युद्ध या संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहता है। वह बातचीत के जरिए पहले बनी सहमतियों को लागू करने का आह्वान किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed