फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Police issues fresh alert: Reports of a dam collapse in Tibet; people urged to move to safe locations.

नेपाल पुलिस ने फिर जारी किया अलर्ट: तिब्बत में बांध टूटने की सूचना, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

Fri, 28 Aug 2026 11:55 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 28 Aug 2026 11:55 AM IST
सार

नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को तिब्बत की ओर बांध टूटने की सूचना पर नया अलर्ट जारी किया। लोगों, सुरक्षा और राहतकर्मियों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। बता दें कि चीन के सिचुआन में आज सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया है। वहींं, जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते सड़क पुनर्निर्माण समेत सभी काम रोक दिए गए हैं।

विज्ञापन
Nepal Police issues fresh alert: Reports of a dam collapse in Tibet; people urged to move to safe locations.
नेपाल पुलिस ने फिर जारी किया अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेपाल पुलिस ने आज शुक्रवार को एक बार फिर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि तिब्बत की तरफ पानी का बांध फिर टूटने की सूचना मिली है। पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों, बचाव एवं राहत कार्यों में जुटे कर्मियों और आम लोगों से तत्काल सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने क्या कहा? 
नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तिब्बती क्षेत्र में पानी का बांध फिर टूटने की जानकारी मिली है। इसके मद्देनजर सभी सुरक्षा कर्मियों, बचाव एवं राहत अभियान में शामिल लोगों और आम नागरिकों को तत्काल सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। पुलिस ने लोगों से आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी इस संभावित खतरे की सूचना देने की अपील की है। यह अलर्ट ऐसे समय जारी किया गया है जब नेपाल के कई इलाकों में हालिया बाढ़ और अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज सुबह चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया कि क्षेत्र में सड़कों के पुनर्निर्माण सहित सभी प्रकार के काम रोक दिए गए हैं।

नेपाल पुलिस के अधिकारी ने क्या बताया? 
नेपाल पुलिस अधिकारी पी चौधरी ने कहा, 'जलस्तर बढ़ने वाला है, इसलिए सभी को रोका जा रहा है। बचाव कार्य में लगे सभी वाहन वापस लौट रहे हैं। सभी को वहां से निकाला जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। सभी काम रोक दिए गए हैं। अभी और भी भीषण बाढ़ आने की संभावना है; इसीलिए सभी को सतर्क किया जा रहा है।'



नेपाल त्रासदी में अबतक कितने लोगों की मौत हुई? 
नेपाल पुलिस ने बताया कि रसुवा जिले में आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई। वहीं, 1400 से अधिक लोग लापता हैं। प्रभावित लोगों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है, जो ट्रेकिंग, गाइडेड टूर या पवित्र हिंदू तीर्थस्थल की यात्रा के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे।


नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 910 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें 517 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अब तक 50 विदेशी नागरिकों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला गया है। लापता लोगों में 113 नेपाली पर्यटक, सेना और पुलिस के 85 सुरक्षाकर्मी तथा रसुवा जिले के 161 स्थानीय निवासी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में अंतर रिपोर्टिंग और बचाव कार्यों के बीच समन्वय की कमी के कारण हो सकता है।

हिमालयी क्षेत्र क्यों इतना संवेदनशील है?

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ और आगे भी खतरा बरकरार रहने की एक बड़ी वजह यह है कि हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास का इलाका दुनिया के सबसे संवेदनशील और आपदा-संभावित क्षेत्रों में से एक है। यह संवेदनशीलता किसी एक कारण से नहीं, बल्कि इसकी अनोखी भौगोलिक बनावट, जमीन के अंदर चल रही गतिविधियों और जलवायु परिवर्तन के मिले-जुले प्रभावों का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed