{"_id":"67153ee8ee78dc944e06631e","slug":"west-asia-israeli-colonel-killed-in-gaza-idf-attacks-three-villages-in-south-lebanon-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: गाजा संघर्ष में मारा गया इस्राइली सेना का कर्नल; IDF का दक्षिण लेबनान के तीन गांवों पर हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: गाजा संघर्ष में मारा गया इस्राइली सेना का कर्नल; IDF का दक्षिण लेबनान के तीन गांवों पर हमला
Sun, 20 Oct 2024 11:03 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:03 PM IST
सार
West Asia: इस्राइली सेना ने जानकारी दी कि उत्तरी गाजा में लड़ाई के दौरान उनका एक कर्नल मारा गया है। उधर, लेबनान के सरकारी मीडिया ने बताया कि इस्राइल ने सीमा पर स्थित तीन गांवों में घरों को उड़ा दिया है।
विज्ञापन
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास के राजनीतिक शाखा के प्रमुख याह्या सिनवार की मौत के बाद भी हमलों में कमी नहीं आई है। इस बीच, रविवार को इस्राइली सेना ने जानकारी दी कि उत्तरी गाजा में लड़ाई के दौरान उनका एक 41 वर्षीय कर्नल मारा गया है। उधर, लेबनान के सरकारी मीडिया ने बताया कि इस्राइल ने सीमा पर स्थित तीन गांवों में घरों को उड़ा दिया है। यह कार्रवाई पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
'टाइम्स ऑफ इस्राइल' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा संघर्ष में मारे गए कर्नल एहसान डाक्सा को श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक साहसी कमांडर, एक बहादुर अधिकारी और राज्य की सुरक्षा में अपनी उर्जा लगाने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैलेंट ने कहा, मैंने एहसान से तब मुलाकात की थी, जब वह अपने सैनिकों के साथ हमास की रफा ब्रिगेड को खत्म करने के लिए अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। इस अभियान में भी उन्होंने रचनात्मकता और आक्रामकता परिचय दिया। उन्होंने अपनी सभी भूमिकाओं में काम किया। दुर्भाग्यवश, इस युद्ध में वह मारे गए।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इस्राइली बलों ने बुधवार को सिनवार को मार गिराया था। उनके साथ ही तीन हमास के लड़ाके भी मार गिराए गए थे। इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास ने उसकी मौत की पुष्टि की थी।
इस्राइल ने लेबनान में हवाई हमलों के जरिए हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह को भी मार गिराया था। इससे पहले हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान में एक हमले में हत्या कर दी थी। तेहरान और हमास ने इस हमले के लिए इस्राइल को दोषी ठहराया था।
इस्राइल ने हिजबुल्ला के खुफिया मुख्यालय पर किए हमले, तीन शीर्ष कमांडर मारे गए
इस्राइली प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू के निजी अवास पर ड्रोन हमलों से क्रोधित इसाइली सेना ने आज हिजबुल्ला के खुफिया मुख्यालय पर घातक लक्षित हमले किए। दक्षिणी बेरूत स्थित हिजबुल्ला के खुफिया मुख्यालय पर हुए हवाई हमलों में शिया मिलिशिया के तीन प्रमुख कमांडर मारे गए। इससे बौखलाए हिजबुल्ला ने रविवार को इसाइल पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। इनके मलबे बनक्षेत्र में गिरे, जिससे आग लग गई। आग बुझाने के लिए सैनिकों व वनकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा, हमारे लड़ाकू विमानों ने हिजबुल्ला के तीन कमांडरों को मार गिराया। इनमें हिजबुल्ला के दक्षिणी कमान का वरिष्ठ कमांडर अलहाज अब्बास सलामेह, संधार विशेषज्ञ रज्जा अब्बास अवाचे, रणनीतिक हथियारों के विकास के लिए जिम्मेदार अहमद अली हुसैन शामिल हैं। इसाइली सेना ने लेबनान की राजधानी पर किए गए इस हमले में हिजबुल्ला की भूमिगत हथियार फैक्टरी के नष्ट होने का दावा किया। हिजबुल्ला ने इलाइल के इन दावों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ईरान पर हमले की इस्राइली योजना से संबंधित अमेरिकी खुफिया सूचना लीक
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन की तरफ से जुटाई गई एक बेहद खुफिया जानकारी लीक हो गई है, जिसमें इसाइल की तरफ से ईरान पर हवाई हमले की योजना का जिक्र था। 15 व 16 अक्तूबर की तिथियों वाले दस्तावेज शुक्रवार को टेलिग्राम अकाउंट पर मिडिल ईस्ट स्पेक्टेटर नामक अकाउंट से साझा किए गए। इन पर टॉप सिक्रेट (बेहद गोपनीय) और सिर्फ अमेरिका व उसके फाइव आइज भागीदारों (ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड व ब्रिटेन) के लिए लिखा हुआ है। दस्तावेज में इस्राइल की तरफ से ईरान पर हमले कि लिए की जा रही तैयारियों का जिक्र है। इस बीच आईडीएफ ने शनिवार को हमास नेता याह्या सिनवार से जुड़ा एक नया वीडियो साझा किया है। इसमें दावा किया गया है कि गत वर्ष सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमले से कुछ घंटे पहले सिनवार अपने परिवार के साथ तहखाने में जा छिपा था।
नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमलों के लिए ईरान को ठहराया जिम्मेदार इसाइल के विदेश मंत्री इसाइल काट्ज में नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमलों को उनकी हत्या का प्रयास करार देते हुए इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। काट्ज ने ईरान की इस बात के लिए आलोचना की है कि उसने संयुक्त राष्ट्र में इन हमलों के पीछे हिजबुल्ला के हाथ होने का दावा किया है।
उत्तरी गाजा पर हमलों में 87 लोगों की मौत
उत्तरी गाजा पट्टी पर इस्माइली हमलों में कम से कम 87 लोग मारे गए अथवा लापता हो गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस्राइल ने ये हमले बईत लाहिया इलाके में शनिवार रात से लेकर सुबह ठक किए, जिसमें कम से कम 40 लोग घायल भी हुए। यह इलाका इस्राइल के भूमिगत अभियान का पहला निशाना रहा है। उधर, इस्राइली सेना ने कहा कि गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय मृतकों व घायलों के आंकड़ों को बढ़ाकर बता रहा है।
दक्षिणी लेबनान में स्थित जरारेह कस्बे पर ती हमले में बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। इस बीच इलाइली पीएम नेतन्याहू ने रविवार को अमेरिका के पूर्व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के दौरान यह साफ कर दिया कि उनका देश अपने हितों को देखते हुए फैसले लेगा। शनिवार को हुए इस्राइली हमले में लेबनानी नागरिक हुसैन हासेम ने अपने 14 वर्षीय बेटे को खो दिया जबकि उनको बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।