फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   west asia crisis us president trump aggression uk pm starmer reply spanish pm pedro sanchez Russian roulette

पश्चिम एशिया संकट: स्टार्मर ने दिया ट्रंप की आलोचना का जवाब; स्पेनिश पीएम बोले- आप 'रूसी रूले' नहीं खेल सकते

Wed, 04 Mar 2026 09:49 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 04 Mar 2026 09:49 PM IST
सार

क्या अमेरिका के दबाव के बीच यूरोप जंग से दूरी बना रहा है? ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने साफ कहा कि बिना कानूनी आधार युद्ध में शामिल नहीं होंगे, जबकि ट्रंप ने लंदन पर असहयोग का आरोप लगाया। इसी बीच, स्पेन के प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि ईरान पर हमले लाखों लोगों की जिंदगी के साथ 'रूसी रूले' खेल खेलने जैसा है। पढ़िए रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
west asia crisis us president trump aggression uk pm starmer reply spanish pm pedro sanchez Russian roulette
कीर स्टार्मर, पेड्रो सांचेज, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि वह बिना किसी कानूनी आधार के युद्ध में शामिल होने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केवल ट्रंप के बयानों पर टिके रहना दोनों देशों के संबंधों की सही तस्वीर नहीं दिखाता।
विज्ञापन


ब्रिटिश संसद को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा कि अमेरिकी विमान ब्रिटेन के अड्डों से उड़ान भर रहे हैं। ब्रिटिश लड़ाकू विमान पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों की रक्षा के लिए ड्रोन और मिसाइलें गिरा रहे हैं। दोनों देश रोज खुफिया जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही अमेरिका और ब्रिटेन के विशेष संबंधों की असली मिसाल है, न कि किसी एक बयान पर ध्यान देना।
विज्ञापन


ईरान पर हमले से ब्रिटेन ने दूरी क्यों बनाई?
स्टार्मर ने ईरान पर हमले में शामिल न होने के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए स्पष्ट कानूनी आधार और ठोस योजना नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं होता, ब्रिटेन किसी युद्ध में शामिल नहीं होगा और उनका रुख अब भी वही है। इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने ईरान को लेकर ब्रिटेन के रुख को 'बहुत असहयोगी' बताया था। उन्होंने स्टार्मर पर संबंध बिगाड़ने का आरोप लगाया और कहा कि वह 'विंस्टन चर्चिल नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ': पीट हेगसेथ का दावा- अमेरिका ने टॉरपीडो से डुबोया ईरानी युद्धपोत

ट्रंप ब्रिटेन से नाराज क्यों दिखे?
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था कि तेहरान पर हमलों से पहले लंदन का सहयोग न मिलने से वह खुश नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में ब्रिटेन ने हिंद महासागर स्थित सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया से अमेरिकी बमवर्षकों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी थी। ट्रंप ने कहा कि यह रवैया चौंकाने वाला है और इससे संबंधों को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि रविवार देर रात स्टार्मर ने अनुमति दे दी, जिसके बाद अमेरिकी सेनाएं ब्रिटिश ठिकानों से हमले कर सकीं।

ईरान पर हमलों को लेकर स्पेनिश पीएम ने क्या कहा?
वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने आज एक बार फिर अमेरिका और इस्राइल के नेतृत्व में ईरान पर किए जा रहे हमलों की आलोचना की। रॉयटर्स की रिपोर्ट मुताबिक, पेड्रो ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में लाखों की जिंदगी के साथ 'रूसी रूले' जैसा खतरा पैदा कर रहा है। 


रूसी रूले क्या है?
रूसी रूले एक बहुत खतरनाक खेल था। इसमें पिस्तौल की मैगजीन में केवल एक गोली डाली जाती थी। फिर खिलाड़ी बंदूक अपने सिर पर रखकर ट्रिगर दबाता था। गोली चलेगी या नहीं, यह पूरी तरह किस्मत पर होता था।  

स्पेन का रुख क्या है?
स्पेन की जनता को संबोधित करते हुए सांचेज ने कहा, इसी तरह मानवता की बड़ी त्रासदियां शुरू होती हैं। आप लाखों लोगों के भविष्य के साथ रूसी रूले नहीं खेल सकते। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे कदम दुनिया के लिए विनाशकारी साबित हो सकते हैं। सांचेज ने आगे कहा कि स्पेन सरकार का रुख चार शब्दों में स्पष्ट है- युद्ध के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि स्पेन किसी ऐसी कार्रवाई में शामिल नहीं होगा, जो दुनिया के लिए नुकसानदेह हो या उसके मूल्यों या हितों के खिलाफ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed