फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   west asia conflict: 'war will end any time I want': Donald Trump makes big claim

West Asia Conflict: 'मैं जब चाहूंगा, ईरान से युद्ध खत्म हो जाएगा', अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान

Wed, 11 Mar 2026 09:12 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 11 Mar 2026 09:12 PM IST
सार

Trump On West Asia Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे जब चाहेंगे, ईरान से युद्ध खत्म हो जाएगा। उनके मुताबिक, इस संघर्ष में अब निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। पढ़ें ट्रंप ने और क्या कुछ दावा किया है...

विज्ञापन
west asia conflict: 'war will end any time I want': Donald Trump makes big claim
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ जारी जंग जल्द खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब वह चाहेंगे, तब यह युद्ध समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। थोड़ा बहुत ही बचा है। मैं जब चाहूं, यह युद्ध खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन

  
पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भले ही संकेत दिए हैं कि ईरान में उनके सैन्य अभियान के लक्ष्य काफी हद तक पूरे हो चुके हैं। लेकिन पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है। इससे पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि ईरान पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक जरूरी होगा। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, काट्ज ने कहा कि यह अभियान तब तक बिना किसी समयसीमा के जारी रहेगा, जब तक सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और अभियान का नतीजे तय नहीं हो जाते। 
विज्ञापन


काट्ज ने कहा कि तेहरान और पूरे देश में हमले हर दिन जारी रहेंगे और एक-एक करके अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान के लोगों को खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ खड़े होने और उसे हटाने के लिए प्रेरित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 16 मार्च से अपने तेल भंडार का इस्तेमाल शुरू करेगा जापान, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से बढ़ा ऊर्जा संकट

ट्रंप का दावा- ईरान के पास नहीं बची ताकत
एक दिन पहले ट्रंप ने सीबीएस न्यूज से कहा था कि यह युद्ध लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास अब नौसेना, संचार व्यवस्था और वायुसेना जैसी ताकत नहीं बची है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की मिसाइल क्षमता बहुत कम रह गई है और उसके ड्रोन लगातार नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य दृष्टि से तेहरान के पास अब लगभग कुछ भी नहीं बचा है।


अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी भी दी कि वह कोई 'चालाकी' करने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि ईरान ने जितने भी हमले करने थे, कर दिए हैं और अब अगर उसने कोई गलत कदम उठाया तो उस देश का अंत हो सकता है। ट्रंप ने कहा, अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया तो ईरान का अंत हो जाएगा और फिर उसका नाम भी नहीं सुना जाएगा। 

ईरान ने भी ट्रंप को दी थी धमकी
ईरान ने भी मंगलवार को ट्रंप को चेतावनी दी थी, जिसमें उसने कहा था कि दुनिया के सबसे बड़े तेल मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य बारूदी सुरंगे बिछाई हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं, तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये सुरंगे नहीं हटाई गई, तो ईरान को सेना ऐसा जवाब देगी, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। 

अन्य वीडियो






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed