फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia conflict: Trump likely to reject Iran peace proposal amid ongoing war tensions, reports say

पश्चिम एशिया संघर्ष: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका से नाकेबंदी हटाने की मांग; ट्रंप ने प्रस्ताव ठुकराया

Tue, 28 Apr 2026 08:43 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shivam Garg Updated Tue, 28 Apr 2026 08:43 AM IST
सार

अमेरिका और ईरान के बीच बैकचैनल डिप्लोमेसी जारी है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी बड़े समझौते की संभावना फिलहाल कमजोर नजर आ रही है। ट्रंप का रुख इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में यह संकट और लंबा खिंच सकता है।

विज्ञापन
West Asia conflict: Trump likely to reject Iran peace proposal amid ongoing war tensions, reports say
ट्रंप ने शांति प्रस्ताव ठुकराया। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बार फिर शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की उस नई शांति योजना को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं हैं, जिसे संघर्ष खत्म करने की दिशा में एक कूटनीतिक पहल माना जा रहा था।

विज्ञापन

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में संकेत दिया कि वह इस प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। यह बैठक व्हाइट हाउस में सोमवार को हुई, जिसमें ईरान के हालिया प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन


ईरान का प्रस्ताव क्या है?
ईरान की ओर से पेश की गई योजना में होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए समुद्री यातायात बहाल करने की बात कही गई है। हालांकि, इसके साथ ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे संवेदनशील मुद्दों को भविष्य की बातचीत के लिए टालने का सुझाव दिया गया है। यही बात अमेरिकी प्रशासन के लिए चिंता का कारण बन रही है। अधिकारियों का मानना है कि अगर समुद्री मार्ग खोल दिया जाता है लेकिन ईरान के यूरेनियम संवर्धन जैसे मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठता, तो अमेरिका का कूटनीतिक दबाव कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- क्या खत्म होगा पश्चिम एशिया संघर्ष?: 48 घंटे में तीसरी बार PAK पहुंचे अराघची, जानें रूस का क्या है कनेक्शन

परमाणु कार्यक्रम बना सबसे बड़ा विवाद, ट्रंप ने लगातार दूसरी बार प्रस्ताव ठुकराया
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिर्फ दो दिन के भीतर दूसरी बार ईरान की शांति से जुड़ी पेशकश को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कई हफ्तों से दोनों देशों के बीच पाकिस्तान के माध्यम से कूटनीतिक संदेशों और प्रस्तावों का आदान-प्रदान चल रहा है, लेकिन सबसे अहम मुद्दा यानी ईरान का परमाणु कार्यक्रम अब भी अनसुलझा बना हुआ है।

अमेरिका की ओर से यह मांग रखी गई थी कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लगभग 20 साल तक पूरी तरह रोक दे और करीब 440 किलोग्राम समृद्ध यूरेनियम को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में सौंप दे। हालांकि ईरान ने इन शर्तों को बेहद कठोर और अस्वीकार्य बताते हुए साफ इनकार कर दिया।


ट्रंप की रणनीति पर सवाल
सूत्रों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन में इस मुद्दे को लेकर मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ अधिकारियों का मानना है कि ईरान का प्रस्ताव पहले की तुलना में बेहतर है, लेकिन फिर भी उसमें कई गंभीर खामियां हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इस पर संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रस्ताव पहले की तुलना में बेहतर है, लेकिन ईरान के नेतृत्व और फैसलों को लेकर गंभीर सवाल बने हुए हैं।

कूटनीति में फंसा संकट
ईरान ने बातचीत के लिए अपने सहयोगी देशों का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने रूस का दौरा किया और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। उन्होंने अमेरिका पर बातचीत को विफल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वॉशिंगटन की कठोर नीतियों के कारण शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed