फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Abbas Araghchi third Pakistan visit in 48 hours US Iran Peace Talks to End West Asia Conflict Russia

क्या खत्म होगा पश्चिम एशिया संघर्ष?: 48 घंटे में तीसरी बार PAK पहुंचे अराघची, जानें रूस का क्या है कनेक्शन

Tue, 28 Apr 2026 04:51 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 04:51 AM IST
सार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची 48 घंटों में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे हैं। इस्लामाबाद शांति वार्ता में अहम भूमिका निभा रहा है। उनकी यात्रा अमेरिका के साथ जारी तनाव को कम करने की कूटनीतिक कोशिशों का हिस्सा मानी जा रही है।

विज्ञापन
Abbas Araghchi third Pakistan visit in 48 hours US Iran Peace Talks to End West Asia Conflict Russia
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंचे हैं। यह पिछले 48 घंटों में उनकी इस्लामाबाद की तीसरी यात्रा है। यह यात्रा रूस में अपने दौरे को खत्म के बाद हुई है। माना जा रहा है कि 48 घंटों में इस तीसरी यात्रा का उद्देश्य अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा है।

विज्ञापन


अराघची की बार-बार की पाकिस्तान यात्राएं इस बात का संकेत देती हैं कि इस्लामाबाद वर्तमान स्थिति में एक शांति दूत की भूमिका निभा रहा है। खास तौर से यह यात्रा ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष आदान-प्रदान को सुगम बनाने में पाकिस्तान की भूमिका को रेखांकित करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Lebanon Attack: दक्षिणी लेबनान में गाजा की तरह हमले कर रहा इस्राइल, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात पर क्या बोले अराघची? 
इससे पहले अराघची ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की थी। इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। एक टेलीग्राम बयान में अराघची ने बताया कि यह बैठक डेढ़ घंटे से अधिक चली और इसमें अमेरिका और इस्राइल द्वारा थोपे गए युद्ध और आक्रामकता के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, "रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। इसमें द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ अमेरिका और जायोनी शासन द्वारा युद्ध और आक्रामकता के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।"

ईरान-रूस की रणनीतिक साझेदारी
अराघची ने तेहरान और मॉस्को के बीच सहयोग पर भी चर्चा की, जिसमें संबंधों को और मजबूत करने के प्रस्ताव शामिल थे। उन्होंने ईरान-रूस संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी बताया और संघर्ष के दौरान मास्को के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "हाल के युद्ध में यह स्पष्ट हो गया कि ईरान के रूस जैसे महान मित्र और सहयोगी हैं; हम आपके रुख और समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं।"

क्षेत्रीय शांति के लिए रूस का समर्थन
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के प्रयासों का समर्थन करेगा और ईरान के हितों को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थिरता लौटेगी।


ईरानी प्रस्ताव पर ट्रंप ने की चर्चा
इस बीच वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ईरान द्वारा संघर्ष समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की है।

ये भी पढ़ें: Peace Talks: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका के सामने रखी ये शर्तें; ट्रंप ने सुरक्षा टीम के साथ की बैठक

लेविट ने कहा, "प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही थी और आगे के विवरण राष्ट्रपति द्वारा साझा किए जाएंगे।" इस प्रस्ताव में परमाणु वार्ता को बाद के चरण में लेने के साथ, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की गई है। यह कूटनीतिक चहलकदमी ऐसे समय में हो रही है जब क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि ये प्रयास शांति स्थापित करने में कितने सफल होते हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed