फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia conflict Khamenei son Mojtaba injured in Israeli attack IDF makes big claim amid increasing attacks

पश्चिम एशिया संघर्ष: इस्राइली हमले में घायल हुए खामेनेई के बेटे मोजतबा, बढ़ते हमलों के बीच आईडीएफ का बड़ा दावा

Mon, 09 Mar 2026 11:24 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 11:24 AM IST
सार

एक तरफ से कई दिनों से चल रहे मंथन के बाद आज के दिन ही मोजतबा खामेनेई ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में चुने गए। उनके सर्वोच्च नेता चुने जाने के साथ ही इस्राइल का बड़ा दावा सामने आ गया। इस्राइली सेने ने बताया कि हाल ही में किए गए हवाई हमलों में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे बूरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन
West Asia conflict Khamenei son Mojtaba injured in Israeli attack IDF makes big claim amid increasing attacks
मोजतबा खामेनेई, ईरान के नए सर्वोच्च नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब दसवें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी बीच इस्राइली सेना का एक और बड़ा दावा सामने आ रहा है। इस्राइली सुरक्षा अधिकारियों ने का मानना है कि इस्राइली हमले में मारे गए ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई हाल ही में इस्राइल के तरफ से किए गए हवाई हमले में बूरी तरह घायल हो गए। हालांकि इस्राइली सेना ने अपने दावे में इस बात को भी माना की अभी मोजतबा जिंदा हैं। 

बता दें कि इससे पहले ईरानी विपक्षी चैनल ईरान इंटरनेशनल ने दावा किया था कि मोजतबा को उनके पिता के उत्तराधिकारी यानी ईरान के नए सर्वोच्च नेता के तौर पर एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स द्वारा चुन लिया गया है। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ ईरानी धर्मगुरुओं के पास मोजतबा खामेनेई को तुरंत सर्वोच्च नेता घोषित करने में कुछ संदेह है। उनका डर है कि ऐसा करने से अमेरिका और इस्राइल उन्हें सीधे निशाने पर ले सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'इस्राइल को तबाह कर देता ईरान': बढ़ते हमलों के बीच ट्रंप बोले- नेतन्याहू के साथ करेंगे जंग खत्म करने का फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने दिए घातक संकेत
मामले में इस्राइली रक्षा सेना (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डिफ्रिन ने बताया कि बीते दिनों इस्राइल सेना ने ईरान के कोम में उस इमारत को निशाना बनाया, जिसमें 88 सदस्यों वाली एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स बैठती है। ये समिति ईरान के अगले सर्वोच्च नेता का चुनाव करती है। डिफ्रिन ने कहा कि आईडीएफ ईरान के नए सर्वोच्च नेता को चुनने के प्रयासों को रोकने के लिए और हमले कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- 'ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करने की छोटी कीमत': तेल की कीमतों में उछाल पर बोले ट्रंप, बताया कब गिरेंगे दाम?

पहले अयातुल्ला अली खामेनेई की गई थी जान
गौरतलब है कि इससे पहले ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमले में हुई थी, जिसके बाद से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया था। इसकी शुरुआत तब हुई थी, जब बीते 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले करने शुरू किए, जिसमें खामेनेई मारे गए। इसके बाद से ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर खूब बम बरसा रहा है, जिसके चलते पश्चिम एशिया में संकट सातवें आसमान पर पहुंच गया है, बहरहाल दोनों इस संघर्ष में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed