फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Conflict Iranian Parliament Speaker States Our Retaliatory Action Will Accelerate the IDF Collapse

West Asia: 'हमारी कार्रवाई से और तेज होगा IDF का पतन', सैनिकों की कमी से जूझ रहे इस्राइल को ईरान की खुली धमकी

Sun, 29 Mar 2026 06:30 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 06:30 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में जंग का दायरा खतरनाक स्तर तक फैल चुका है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बीच ईरान भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। ऐसे में बड़ा सवाल है, क्या यह संघर्ष और भयानक होने वाला है? क्या वाकई में इस्राइल सेना की कमी से जुझ रहा है? और क्या ईरान की रणनीति हालात को पूरी तरह बदल सकती है?

विज्ञापन
West Asia Conflict Iranian Parliament Speaker States Our Retaliatory Action Will Accelerate the IDF Collapse
इस्राइल की सेना। - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयानक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से क्षेत्र में आग का तूफान है। दूसरी ओर ईरान ने भी खाड़ी देशों मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इस्राइल में भयंकर और सटीक हमला कर चारों तरफ धुंआ-धुंआ कर रखा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल काबू से बाहर है। इसी बीच अब ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए बड़ा बयान दिया है। 

शनिवार को गालिबाफ ने कहा कि इस्राइल के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई उसकी सेना के पतन को और तेज कर देगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि इस्राइल अपनी सेना की आंतरिक कमजोरियों को छिपाने के लिए तनाव बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान के औद्योगिक ठिकानों पर हमले करके इस्राइल अपने लोगों और सरकार का भरोसा वापस लाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसा करना उसके लिए उल्टा साबित होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कुछ बड़ा सोच रहे ट्रंप?: ईरान युद्ध में उतरा USS त्रिपोली युद्धपोत, 3500 मरीन के आने से अमेरिकी सैन्य बल मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल सेना प्रमुख के बयान का किया जिक्र
अपने बयान में गालिबाफ ने इस्राइल के सेना के प्रमुख एयाल जमीर के हालिया बयान का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि ईरान की प्रतिक्रिया केवल जवाबी नहीं होगी, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत होगी, जो इस्राइल की रक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को निशाना बनाएगी। बता दें कि गालिबाफ का यह बयान इस्राइल की सेना के प्रमुख एयाल जमीर की हालिया चेतावनी के बाद आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमीर ने इस्राइली सरकार को बताया कि सेना पर भारी दबाव है और अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो इस्राइली सेना अंदर से टूट सकती है।



ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में 'नो किंग्स' प्रदर्शन; ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

क्या सेनाओं की कमी से जूझ रहा इस्राइल?

इतना ही नहीं जारी संघर्ष के बीच इस्राइली सेना प्रमुख ने एयाल जमीर ने सरकार से नए भर्ती कानून, रिजर्व ड्यूटी से जुड़े नियम और अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि बढ़ाने की मांग की है। गौरतलब है कि 2023 अक्तूबर के बाद शुरू हुए गाजा युद्ध के कारण इस्राइल की सेना पर लगातार दबाव बढ़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना इस समय करीब 12,000 सैनिकों की कमी से जूझ रही है। दूसरी ओर करीब 80000 अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स युवा सेना में भर्ती के योग्य हैं, लेकिन अब तक शामिल नहीं हुए हैं, जिससे समस्या और बढ़ रही है।

इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि इस्राइल में इस समस्या को और गंभीर बना रहा है वहां भर्ती को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स समुदाय के कई युवाओं को लंबे समय से सेना में छूट मिलती रही है, हालांकि 2024 में अदालत ने इस छूट को अवैध करार दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवा अभी भी सेना में शामिल नहीं हुए हैं। कुल मिलाकर, एक तरफ ईरान इस्राइल की सैन्य स्थिति को कमजोर बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस्राइल के अंदर से भी सेना पर बढ़ते दबाव और संसाधनों की कमी की बात सामने आ रही है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed