{"_id":"69fba394f6789e93340f2629","slug":"west-asia-conflict-donald-trump-iran-warning-us-navy-blockade-nuclear-weapons-deal-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हम उन्हें खत्म कर देंगे: शांतिवार्ता के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- नहीं बनने देंगे परमाणु हथियार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'हम उन्हें खत्म कर देंगे: शांतिवार्ता के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- नहीं बनने देंगे परमाणु हथियार
Thu, 07 May 2026 01:55 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 07 May 2026 01:55 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करने के लिए बेताब है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य शक्ति और नेतृत्व खत्म हो चुका है। ट्रंप ने साफ किया कि वे ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। नौसेना की घेराबंदी से ईरान का व्यापार रुक गया है और जल्द ही समझौता हो सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया संकट और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम उन्हें (ईरान को) खत्म कर देंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।
क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। उन्होंने अमेरिकी नौसेना के काम की जमकर तारीफ की और उसे स्टील की दीवार जैसा बताया। ट्रंप ने कहा कि नौसेना ने ऐसी जबरदस्त घेराबंदी की है कि वहां से कोई भी पार नहीं जा पा रहा है। इस वजह से ईरान का सारा कामकाज ठप हो गया है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ये भी पढे़ं: 'बात मानो, नहीं तो बरसेंगे बम': संघर्ष विराम के बीच ट्रंप की ईरान को धमकी, होर्मुज खोलने के लिए रखी नई शर्त
विज्ञापन
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान के लोग अब समझौता करने के लिए बहुत ज्यादा बेचैन हैं। अब यह देखना होगा कि क्या वे ऐसा समझौता कर पाते हैं जो अमेरिका को मंजूर हो। ट्रंप ने भरोसा जताया कि अगर वे अभी राजी नहीं होते हैं, तो उन्हें बहुत जल्द हमारी बात माननी ही पड़ेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया दावा
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत अब खत्म हो चुकी है। उनके पास न तो विमान बचे हैं और न ही रडार या एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम। उनकी मिसाइलें भी पूरी तरह तबाह हो गई हैं। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि ईरान के सभी नेता मर चुके हैं, इसलिए अमेरिका यह जंग जीत चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 44 घंटों में बहुत अच्छी बातचीत हुई है और इस बात की पूरी संभावना है कि जल्द ही कोई बड़ा समझौता हो जाए।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन