{"_id":"664f9f8aad9d453f790a73e5","slug":"weather-update-scorching-heat-wave-in-pakistan-pmd-alert-mohenjo-daro-and-dadu-news-in-hindi-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: पाकिस्तान में आसमान से बरस रही आग, मोहनजोदड़ो-दादू का तापमान 50 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Weather News: पाकिस्तान में आसमान से बरस रही आग, मोहनजोदड़ो-दादू का तापमान 50 डिग्री पहुंचा
Fri, 24 May 2024 01:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 01:27 AM IST
सार
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार को सिंध प्रांत के पुरातात्विक स्थल दादू और मोहनजोदड़ो का अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नवाब शाह और मीठी का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
पाकिस्तान में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां के सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो और दादू में गुरुवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, कई अन्य शहरों का तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा।
विज्ञापन
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार, कम से कम एक सप्ताह तक लू चलने का अनुमान है, जिसके चलते अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने के साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
पीएमडी रिकॉर्ड के अनुसार, पुरातात्विक स्थल सिंध प्रांत के दादू और मोहनजोदड़ो का अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नवाब शाह और मीठी का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, डीजी खान में 47, बलूचिस्तान और सिब्बी में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान शहर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को 49 डिग्री सेल्सियस रहा मोहनजोदड़ो का तापमान
पीएमडी रिकॉर्ड के अनुसार, बुधवार को मोहनजोदड़ो का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले पीएमडी ने 21 मई को आधिकारिक हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें 21 से 27 मई 2024 तक गिलगितबाल्टिस्तान, खैबरपख्तूनख्वा का दिन का तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद जताई थी।