फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Weather Office said Typhoon Makes Landfall On Japanese Island Of Kyushu

Japan: जापान में तूफान 'शानशान' ने मचाया कोहराम, तीन लोगों की मौत; घरों की उड़ींं छतें, टूटी खिड़कियां

Thu, 29 Aug 2024 10:02 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 29 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि शक्तिशाली तूफान सुबह करीब आठ बजे टकराया। यह 252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। वहीं, कागोशिमा प्रान्त के अधिकांश हिस्सों में विशेष तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Weather Office said Typhoon Makes Landfall On Japanese Island Of Kyushu
चक्रवात शानशान (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू पर तूफान 'शानशान' ने दस्तक दे दी है। इसके कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, घरों की छतें उड़ गईं, खिड़कियां टूट गईं और जगह-जगह पेड़ गिरे हुए नजर आए। वहीं, अधिकारियों ने हजारों लोगों को जगह खाली करने की सलाह दी।

विज्ञापन


करीब आठ बजे आया तूफान
मौसम विभाग ने बताया कि शक्तिशाली तूफान सुबह करीब आठ बजे टकराया। यह 252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। वहीं, कागोशिमा प्रान्त के अधिकांश हिस्सों में विशेष तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके कारण सार्वजनिक परिवहन संचालकों ने रेलगाड़ियां और उड़ानें रद्द कर दी गई है। तूफान उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


ढाई लाख लोग बिना बिजली के रह रहे
क्यूशू के बिजली विभाग ने बताया कि 2,54,610 घरों में बिजली गुल है। जापान मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि कागोशिमा में खतरनाक तूफान और ऊंची लहरों की विशेष चेतावनी जारी की जा रही है। तूफान, तेज हवा और ऊंची लहरों के साथ-साथ भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और दक्षिणी क्यूशू में उफनती नदियों को देखते हुए अधिक सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से हो रही भारी बारिश
मौसम विभाग ने आगे कहा कि कृपया यह भी सलाह दी जाती है कि शुक्रवार के पास आते ही पश्चिमी जापान में भारी बारिश के कारण आपदा का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। तूफान शानशान के कारण मंगलवार से जापान के बड़े हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। 

तीन की मौत
स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मध्य आइची प्रांत के गामागोरी शहर में भूस्खलन से एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 70 साल का एक दंपती और 30 साल का एक बेटा शामिल है। वहीं, 40 साल की दो वयस्क बेटियां बच गईं। दक्षिणी क्यूशू के लिए मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक 48 घंटों में 1,100 मिलीमीटर (43 इंच) वर्षा की भविष्यवाणी की। 


मैं हैरान था...
एक स्थानीय निवासी ने बताया, 'हमारे घर की छत पूरी तरह उड़ गई। हालांकि, जब यह हुआ तब मैं घर पर नहीं था, लेकिन मेरे बच्चों ने बताया कि उन्होंने भूकंप की तरह तेज झटके महसूस किए थे। मैं हैरान था। यह पूरी तरह से हमारी कल्पना से परे था।'

वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टोयोटा ने जापान में अपने सभी 14 कारखानों में उत्पादन बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed