Donald Trump: 'एक सप्ताह में भारत-पाक में छिड़ सकता था परमाणु युद्ध'; फिर क्रेडिट लेने को बेताब दिखे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का फिर से श्रेय लेते हुए दावा किया कि अगर ऐसा नहीं होता तो दोनों देशों में परमाणु युद्ध छिड़ सकता था। ट्रंप ने नाटो के प्रमुख से मुलाकात के दौरान यह दावा किया। ट्रंप ने कहा, मैं व्यापार को दबाव वाले हथियार की तरह इस्तेमाल कर दोनों देशों को बातचीत की मेज पर लाया और स्थिति को शांत किया। ट्रंप इससे पहले भी 15 बार से ज्यादा बार युद्ध रूकवाने का दावा कर चुके हैं हालांकि भारत उनके दावे को खारिज कर चुका है।
#WATCH | US President Donald Trump says, "We have been very successful in settling wars. You have India, Pakistan...India and Pakistan would have been a nuclear war within another week, the way that was going. That was going very badly. We did that through trade. I said, we're… pic.twitter.com/GPDA6ObK0B
— ANI (@ANI) July 15, 2025
ट्रंप ने कहा, हम युद्ध सुलझाने में बहुत सफल रहे हैं। भारत और पाकिस्तान... आप जान लें, वो एक हफ्ते के भीतर परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी। हमने इसे व्यापार के जरिए सुलझाया। मैंने साफ कहा कि जब तक ये मामला हल नहीं होगा, तब तक व्यापार पर कोई बातचीत नहीं होगी। और आखिरकार, उन्होंने बात मान ली।