{"_id":"66e0070fc8c66332f0019b67","slug":"we-are-in-touch-with-affected-indian-nationals-indian-high-commission-on-male-fire-incident-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maldives: माले में आग लगने की घटना पर भारतीय उच्चायोग अलर्ट, कहा- हम प्रभावित भारतीयों के संपर्क में हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Maldives: माले में आग लगने की घटना पर भारतीय उच्चायोग अलर्ट, कहा- हम प्रभावित भारतीयों के संपर्क में हैं
Tue, 10 Sep 2024 02:15 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:15 PM IST
सार
मालदीव की राजधानी माले में एक इमारत में आग लगने की घटना पर भारतीय उच्चायोग ने दुख जताया है। उच्चायोग ने कहा कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई है और न ही किसी को गंभीर चोटें नहीं आयी है। फिलहाल हम इस हादसे में प्रभावित भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
मालदीव की राजधानी में आग लगने की घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालदीव की राजधानी माले शहर में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए भारतीय उच्चायोग ने बचाव और राहत प्रयासों के लिए मालदीव के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि आग में किसी की जान नहीं गई या कोई गंभीर चोट नहीं आई और हम प्रभावित भारतीय नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए उनके संपर्क में हैं।
एक्स पर भारतीय उच्चायोग ने व्यक्त किया दुख
मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने माइक्रोब्लागिंग साइट एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा, HCI ने 9 सितंबर को माले शहर की एक इमारत में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख व्यक्त किया है। किसी की जान नहीं गई या कोई गंभीर चोट नहीं आई। हम बचाव और राहत प्रयासों के लिए मालदीव के अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं। हम प्रभावित भारतीय नागरिकों को अपेक्षित सहायता प्रदान करने के लिए उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
दो विदेशियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बता दें कि मालदीव में भारतीय उच्चायोग का यह बयान माले में सोसुन मागु पर मौजूद एक कैफे की रसोई में आग लगने के बाद आया है। वहीं इस हादसे को लेकर पुलिस ने कहा है कि इलाके में सड़क पर मौजूद दो विदेशियों, एक पुरुष और एक महिला को धुएं से दम घुटने के कारण अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
आग लगने से पास की इमारत हुई प्रभावित
जानकारी के मुताबिक जिस कैफे में आग लगी थी, वह पूरी तरह से स्टील शीट से बना था। आग तीन मंजिला गामागु कैफे की पहली मंजिल पर लगी थी, फिलहाल उस पर काबू पा लिया गया है। वहीं आग से बगल की इमारत भी प्रभावित हुई है। एक स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आसपास के कई घरों को खाली करा दिया गया था। मामले में मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) के एक मीडिया अधिकारी ने कहा कि उन्हें सोमवार को दोपहर 2:40 बजे (स्थानीय समय) हेनवेइरू वार्ड में धूहिमेरिज में आग लगने की रिपोर्ट मिली थी। धूहिमेरिज में कैफे इमारत के भूतल पर प्रवासियों की तरफ से चलाया जाता है जबकि शीर्ष दो मंजिलों का इस्तेमाल रहने के लिए किया जाता था।

HCI expresses sadness on the unfortunate incident of fire in a building in Malé City on Sep 9. Noted no loss of life or serious injuries. We thank Maldivian authorities for their rescue & relief efforts. We are in touch with affected Indian nationals to provide requisite support.
— India in Maldives (@HCIMaldives) September 10, 2024
विज्ञापन
दो विदेशियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बता दें कि मालदीव में भारतीय उच्चायोग का यह बयान माले में सोसुन मागु पर मौजूद एक कैफे की रसोई में आग लगने के बाद आया है। वहीं इस हादसे को लेकर पुलिस ने कहा है कि इलाके में सड़क पर मौजूद दो विदेशियों, एक पुरुष और एक महिला को धुएं से दम घुटने के कारण अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
आग लगने से पास की इमारत हुई प्रभावित
जानकारी के मुताबिक जिस कैफे में आग लगी थी, वह पूरी तरह से स्टील शीट से बना था। आग तीन मंजिला गामागु कैफे की पहली मंजिल पर लगी थी, फिलहाल उस पर काबू पा लिया गया है। वहीं आग से बगल की इमारत भी प्रभावित हुई है। एक स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आसपास के कई घरों को खाली करा दिया गया था। मामले में मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) के एक मीडिया अधिकारी ने कहा कि उन्हें सोमवार को दोपहर 2:40 बजे (स्थानीय समय) हेनवेइरू वार्ड में धूहिमेरिज में आग लगने की रिपोर्ट मिली थी। धूहिमेरिज में कैफे इमारत के भूतल पर प्रवासियों की तरफ से चलाया जाता है जबकि शीर्ष दो मंजिलों का इस्तेमाल रहने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन