{"_id":"5d678ace8ebc3e93d228e847","slug":"washington-us-ready-to-fight-amazon-fires-only-in-cooperation-with-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन वर्षावन को आग से बचाने के लिए ब्राजील की सहायता करेगा अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेजन वर्षावन को आग से बचाने के लिए ब्राजील की सहायता करेगा अमेरिका
Thu, 29 Aug 2019 02:36 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
अमेजन जंगल की आग
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सहयोगी ने कहा कि अमेजन के वर्षावन को आग से बचाने में सहयोग करने के लिए अमेरिका तैयार हैं बशर्ते इस कार्य में ब्राजील सरकार की भी शिरकत हो।
विज्ञापन
सोमवार को जी-7 ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन में लगी आग को रोकने के लिए दो करोड़ डॉलर की मदद ब्राजील को करने की पेशकश की थी। यह वर्षावन वैश्विक जलवायु को स्थिर रखने के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता गैरेट मारकिस ने बुधवार को ट्वीट किया कि अमेरिका अमेजन की जंगल को आग से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में ब्राजील की सहायता करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि ट्रंप प्रशासन एक ऐसी योजना पसंद करेगा जिसमें चर्चा में ब्राजील सरकार भी शामिल हो। उन्होंने कहा कि हम जी-7 की कोशिश से सहमत नहीं हैं क्योंकि इसमें जेयर बोल्सोनारो को शामिल नहीं किया गया। ब्राजील को उसके प्रयासों में मदद करने का सबसे सही रास्ता ब्राजील के सरकार के साथ सहयोग है।
गौरतलब है कि बोल्सोनारो का यूरोपीय नेताओं खास तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ अमेजन संकट के निपटने को लेकर काफी तीखी बयानबाजी हुई थी।
बोल्सोनारो ने पहले जी-7 की पेशकश को अस्वीकार कर दिया, बोल्सोनारो मंगलवार को कहा कि वह केवल तभी सहायता स्वीकार करने के लिए तैयार होंगे जब मैंक्रो अपने शब्दों को वापस लेंगे। इससे बाद बोल्सोनारो अपने बात से पलटे और कहा कि वह इस शर्त पर धन को स्वीकार करेंगे कि धन पर उनका नियंत्रण हो।