फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Washington: Japan's PM, Tim Crook and others including Bezoff reach White House

Washingtone: व्हाइट हाउस पहुंचे जापान के पीएम, टिम कुक, जेफ बेजोस समेत अन्य भी शामिल

Thu, 11 Apr 2024 01:24 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:24 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जॉय बिडेन ने बुधवार को व्हाइट हाउस में जापानी प्रधानमंत्री समेत टिम कुक और जेफ बेजोस को आमंत्रित किया। इस दौरान स्टार ट्रेक समेत कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की गई।

विज्ञापन
Washington: Japan's PM, Tim Crook and others including Bezoff reach White House
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जॉय बिडेन ने बुधवार को व्हाइट हाउस में जापानी प्रधानमंत्री समेत टिम कुक और जेफ बेजोस को आमंत्रित किया। इस दौरान स्टार ट्रेक समेत कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की गई।उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ उनके देश के संबंध इसी तरह मधुर रहेंगे। इस दौरान व्यापार, खेल और राजनीति आदि पर भी बातचीत हुई। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदो ने इस दौरान अंग्रेजी में बात कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम ऐसे ही साथ चलते रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन और जापानी प्रधानमंत्री किशदो ने वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट रहने की बात कही। इस दौरान हिलेरी क्लिंटन, डी नीरो, जापानी पॉप जोड़ी योआसोबी, जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन, एप्पल के सीईओ टिम कुक और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोफ, शॉन फेन, यूनाइटेड स्टीलवर्कर्स के अध्यक्ष डेविड मैक्कल भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


किशिदा ने कहा कि मैं एक साथ इतने सारे अमेरिकी और जापानी मेहमानों के सामने मैं अवाक हूं, मेरी सांसें रुक गई हैं। 

बता दें कि व्हाइट हाउस में राजकीय भोज एक तरह का राजकीय सम्मान होता है, जोकि अमेरिका द्वारा अपने निकटतम सहयोगियों को ही दिया जाता है। साइमन ने इस दौरान गिटार के साथ अपने दो हिट गाने ग्रेसलैंड और स्लिप स्लाइडिन अवे प्रस्तुत किए। ड्राई-एज्ड रिब आई स्टेक, चेरी ब्लॉसम और पॉल साइमन का संगीत भी शाम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रपति जॉय बिडेन ने कहा कि साइमन जिल बिडेन के पसंदीदा कलाकार हैं, इसलिए उन्हें खासतौर पर किशिदा के लिए आमंत्रित किया गया है, वहीं प्रधानमंत्री ने भी साइमन के संगीत की खूब तारीफ की।


पांच अन्य देशों में भी कर चुके हैं राजकीय भोज
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पांचवें विश्व नेता हैं, जिन्हें फ्रांस, दक्षिण कोरिया, भारत और ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के बाद बिडेन ने राजकीय रात्रिभोज से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed