{"_id":"5f41670c8ebc3e3cee2e11f0","slug":"washington-anand-mahindra-and-shantanu-narayan-will-be-honored-with-leadership-award-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद महिंद्रा और शांतनु नारायण को 2020 के लीडरशिप अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आनंद महिंद्रा और शांतनु नारायण को 2020 के लीडरशिप अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित
Sun, 23 Aug 2020 12:12 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
उद्योगपति आनंद महिंद्रा
- फोटो : PTI
अमेरिका आधारित और भारत केंद्रित एक शीर्ष समूह महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा और एडोब अध्यक्ष व सीईओ शांतनु नारायण को 2020 के लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। यह सम्मान उन्हें भारत-अमेरिकी रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा आनंद महिंद्रा और शांतनु नारायण को यह सम्मान तीसरे वार्षिक लीडरशिप सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
यह सम्मेलन 31 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दुनिया के 500 बड़े सीईओ और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बोर्ड के अध्यक्ष जॉन कोम्बर्स ने दोनों कारोबारियों को मिलने वाले इस सम्मान पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन