फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Was not Twitter supposed to die by now, Elon musk takes a dig at trolls

Twitter: 'ट्विटर को अब तक मर नहीं जाना था?', ट्रोल करने वालों पर एलन मस्क ने किया कटाक्ष

Wed, 23 Nov 2022 08:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 23 Nov 2022 08:38 AM IST
सार

दरअसल मस्क द्वारा विवादित अधिग्रहण के तुरंत बाद ट्विटर के अंत की भविष्यवाणी करते हुए ट्वीट किए जाने लगे थे। मस्क की आलोचना करते हुए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। वहीं, मस्क इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के बारे में अपनी योजनाएं पेश कर सुर्खियां बटोर रहे थे।

विज्ञापन
Was not Twitter supposed to die by now, Elon musk takes a dig at trolls
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने इसके अधिग्रहण के बाद उन्हें ट्रोल करने वालों पर निशाना साधा है। मस्क ने मंगलवार को ट्वीट कर ट्रोलर्स पर कटाक्ष किया 'क्या ट्विटर को अब तक मर नहीं जाना था या कुछ और ...? 

विज्ञापन


दरअसल मस्क द्वारा विवादित अधिग्रहण के तुरंत बाद ट्विटर के अंत की भविष्यवाणी करते हुए ट्वीट किए जाने लगे थे। मस्क की आलोचना करते हुए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। वहीं, मस्क इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के बारे में अपनी योजनाएं पेश कर सुर्खियां बटोर रहे थे। इसी बीच, उन्हें ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी, ट्विटर अकाउंट के सत्यापन 'वैरिफाइड ब्लू टिक' की सशुल्क योजना को लेकर भी आलोचना का शिकार होना पड़ा। हालांकि, कल ही उन्होंने खातों के सत्यापन की सशुल्क व्यवस्था पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


'8 डॉलर देकर दिनभर मुझे ट्रैश करें'
तमाम आलोचनाओं व विवादों के बीच दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क ने ट्वीट किया,  'मुझे पूरे दिन ट्रैश करें, लेकिन इसकी कीमत 8 डॉलर होगी।' मस्क का कहना है कि रोज आठ डॉलर चुकाएं और दिनभर उनके बारे में बकवास करते रहे। 'आठ डॉलर' उनका जुमला बन गया है, वे पहले भी आठ डॉलर देकर ट्विटर के बारे में सवाल पूछने और आठ डॉलर में ही ब्लू टिक पाने जैसी बातें कह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को निकालने के अपने फैसले का बचाव करते हुए मस्क ने कहा कि यह जरूरी था, क्योंकि ट्विटर को रोजाना 40 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो रहा था। एलन मस्क ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्विटर के स्टाफ की छंटनी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था, क्योंकि कंपनी को रोज भारी नुकसान हो रहा था। छंटनी के शिकार कर्मचारियों को तीन माह का मुआवजा दिया जाएगा, जो कि कानूनी रूप से जरूरी राशि से 50 फीसदी ज्यादा है। 

 
लगातार ट्वीट कर हैरान कर रहे मस्क
ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से ही एलन मस्क लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं और ट्वीट कर लोगों को हैरान कर रहे हैं। कभी कोई कैपेंन तो कभी लोगों से ट्वीट के जरिए राय लेते हैं। इसी कड़ी में मस्क ने मंगलवार को एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पूछा कि रुको, अगर मैं ट्वीट करता हूं तो क्या वह काम के रूप में गिना जाना चाहिए? दरअसल वह अपने काम के घंटों के दौरान ट्वीट करने के संबंध में सवाल पूछ रहे थे। 

अगर मस्क ट्वीट करें और लोग इस पर प्रतिक्रिया न दें ऐसा नहीं हो सकता है। मस्क कुछ भी बोलते हैं इसके पीछे कुछ न कुछ कारण ही होता है और लोगों को उनके सवालों के जवाब ढूंढने के लिए सोचना होता है। वहीं मस्क के इस ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने अपने तर्क से जबाव भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed