Twitter: 'ट्विटर को अब तक मर नहीं जाना था?', ट्रोल करने वालों पर एलन मस्क ने किया कटाक्ष
दरअसल मस्क द्वारा विवादित अधिग्रहण के तुरंत बाद ट्विटर के अंत की भविष्यवाणी करते हुए ट्वीट किए जाने लगे थे। मस्क की आलोचना करते हुए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। वहीं, मस्क इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के बारे में अपनी योजनाएं पेश कर सुर्खियां बटोर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने इसके अधिग्रहण के बाद उन्हें ट्रोल करने वालों पर निशाना साधा है। मस्क ने मंगलवार को ट्वीट कर ट्रोलर्स पर कटाक्ष किया 'क्या ट्विटर को अब तक मर नहीं जाना था या कुछ और ...?
दरअसल मस्क द्वारा विवादित अधिग्रहण के तुरंत बाद ट्विटर के अंत की भविष्यवाणी करते हुए ट्वीट किए जाने लगे थे। मस्क की आलोचना करते हुए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। वहीं, मस्क इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के बारे में अपनी योजनाएं पेश कर सुर्खियां बटोर रहे थे। इसी बीच, उन्हें ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी, ट्विटर अकाउंट के सत्यापन 'वैरिफाइड ब्लू टिक' की सशुल्क योजना को लेकर भी आलोचना का शिकार होना पड़ा। हालांकि, कल ही उन्होंने खातों के सत्यापन की सशुल्क व्यवस्था पर रोक लगा दी है।
'8 डॉलर देकर दिनभर मुझे ट्रैश करें'
तमाम आलोचनाओं व विवादों के बीच दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क ने ट्वीट किया, 'मुझे पूरे दिन ट्रैश करें, लेकिन इसकी कीमत 8 डॉलर होगी।' मस्क का कहना है कि रोज आठ डॉलर चुकाएं और दिनभर उनके बारे में बकवास करते रहे। 'आठ डॉलर' उनका जुमला बन गया है, वे पहले भी आठ डॉलर देकर ट्विटर के बारे में सवाल पूछने और आठ डॉलर में ही ब्लू टिक पाने जैसी बातें कह चुके हैं।
कर्मचारियों को निकालने के अपने फैसले का बचाव करते हुए मस्क ने कहा कि यह जरूरी था, क्योंकि ट्विटर को रोजाना 40 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो रहा था। एलन मस्क ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्विटर के स्टाफ की छंटनी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था, क्योंकि कंपनी को रोज भारी नुकसान हो रहा था। छंटनी के शिकार कर्मचारियों को तीन माह का मुआवजा दिया जाएगा, जो कि कानूनी रूप से जरूरी राशि से 50 फीसदी ज्यादा है।
Wasn’t Twitter supposed to die by now or something … ?
— Elon Musk (@elonmusk) November 23, 2022
लगातार ट्वीट कर हैरान कर रहे मस्क
ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से ही एलन मस्क लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं और ट्वीट कर लोगों को हैरान कर रहे हैं। कभी कोई कैपेंन तो कभी लोगों से ट्वीट के जरिए राय लेते हैं। इसी कड़ी में मस्क ने मंगलवार को एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पूछा कि रुको, अगर मैं ट्वीट करता हूं तो क्या वह काम के रूप में गिना जाना चाहिए? दरअसल वह अपने काम के घंटों के दौरान ट्वीट करने के संबंध में सवाल पूछ रहे थे।
अगर मस्क ट्वीट करें और लोग इस पर प्रतिक्रिया न दें ऐसा नहीं हो सकता है। मस्क कुछ भी बोलते हैं इसके पीछे कुछ न कुछ कारण ही होता है और लोगों को उनके सवालों के जवाब ढूंढने के लिए सोचना होता है। वहीं मस्क के इस ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने अपने तर्क से जबाव भी दिए।