फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Warren Buffett retires: 60 years mark end of an era, having built an empire on investing; Greg Abel now Ceo

वॉरेन बफेट रिटायर: 60 साल बाद एक युग का अंत, निवेश के दम पर खड़ा किया साम्राज्य; अब ग्रेग एबल के जिम्मे तिजोरी

Thu, 01 Jan 2026 06:05 AM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 01 Jan 2026 06:05 AM IST
सार

Warren Buffett Retires: निवेश के जादूगर वॉरेन बफेट ने भले ही आधिकारिक रूप से बर्कशायर हैथवे के सीईओ का पद छोड़ दिया है, लेकिन वह गैर-कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका में कंपनी पर अपनी नजर रखेंगे और सलाह देते रहेंगे।

विज्ञापन
Warren Buffett retires: 60 years mark end of an era, having built an empire on investing; Greg Abel now Ceo
बर्कशायर हैथवे के सीईओ पद से हटे वॉरेन बफेट - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे सफल एवं ताकतवर निवेशकों में शुमार और मार्केट गुरु वॉरेफ बफेट ने 60 साल बाद अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे के सीईओ पद से हटने की घोषणा कर चौंका दिया। बुधवार बतौर बर्कशायर हैथवे सीईओ उनका आखिर दिन था। ओरेकल ऑफ ओमाहा के नाम से विख्यात 95 वर्षीय बफेट के रिटायर होने के साथ ही अमेरिकी पूंजीवाद को खड़ा करने वाले एक ऐतिहासिक युग का अंत हो गया।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि अमीरों की सूची में लंबे समय तक शीर्ष में बने रहने वाले बफेट ने कोई भी बड़ा उद्योग खड़ा नहीं किया, बल्कि अपनी परख के दम पर सिर्फ कंपनियों में निवेश कर दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया। आज बर्कशायर हैथवे के पास सैकड़ों कंपनियां हैं। इनमें इंश्योरेंस कंपनी गीको, बैटरी बनाने वाली कंपनी ड्यूरासेल और रेस्टोरेंट चेन डेयरी क्वीन शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Epstein Files: एपस्टीन केस में 52 लाख से ज्यादा दस्तावेजों की समीक्षा, न्याय विभाग ने लगाए 400 से ज्यादा वकील
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉरेन बफेट के प्रसिद्ध निवेश मंत्र
  • कभी पैसा न खोएं: इसका अर्थ है जोखिम प्रबंधन। निवेश करने से पहले यह देखें कि नीचे गिरने की आशंका कितनी है। अगर मूलधन सुरक्षित है, तो मुनाफा अपने आप आएगा।
  • सर्कल ऑफ कॉम्पिटेंस में रहें: बफेट कहते हैं कि आपको हर चीज का विशेषज्ञ होने की जरूरत नहीं है। बस यह पता होना चाहिए कि आप क्या जानते हैं और क्या नहीं। उन्हीं व्यवसायों में निवेश करें, जिन्हें आप समझते हैं।
  • लंबी अवधि के लिए निवेश करें: बफेट मानते हैं कि अगर आप किसी स्टॉक को 10 साल तक रखने को तैयार नहीं हैं, तो उसे 10 मिनट के लिए भी न खरीदें। कंपाउंडिंग की ताकत पर भरोसा करें। धन धीरे-धीरे बढ़ता है, रातों-रात नहीं।
  • वैल्यू और प्राइस का अंतर समझेंः वैल्यू इन्वेस्टिंग के जनक के मुताबिक, प्राइस वह राशि है, जो आप चुकाते हैं। वैल्यू वह गुणवत्ता या फायदा है, जो आपको मिलता है।

अब ग्रेग संभालेंगे 36 लाख करोड़ की तिजोरी
ग्रेग एबल नए साल की शुरुआत यानी गुरुवार से बर्कशायर हैथवे के विशाल साम्राज्य को संभालेंगे। 62 साल के एबल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और पिछले कई दशकों से बर्कशायर के बैकस्टेज हीरो रहे हैं। बफेट उन्हें अपनी ऊर्जा मशीन कहते हैं। 1.09 लाख करोड़ डॉलर के नेटवर्थ वाली कंपनी बर्कशायर के तिजोरी में इस वक्त करीब 400 अरब डॉलर (करीब 35.9 लाख करोड़ रुपये) की भारी-भरकम नकदी पड़ी है। मुसीबत यह है कि जब तक ब्याज दरें ज्यादा थीं, यह पैसा खुद बढ़ रहा था। अब दरें गिर रही हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या एबल में भी बफेट जैसी पारखी नजर है, जो संकट को अवसर में बदल देती थी।

बफेट ने इसलिए लिया रिटायरमेंट
बफेट ने पहली बार मई, 2025 में बर्कशायर की सालाना बैठक में रिटायरमेंट योजना का खुलासा किया था। उन्होंने स्वीकार किया था कि अब उनकी याददाश्त धोखा दे जाती है और ऊर्जा भी पहले जैसी नहीं रही। अब कंपनी मेरे बिना भी दौड़ने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed