फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   War continues: now fear of use of chemical and biological weapons, US warns, Russia denies

Russia-Ukraine War : अब रासायनिक व जैविक हथियारों के इस्तेमाल की आशंका, अमेरिका-रूस आमने-सामने

Thu, 10 Mar 2022 10:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 10 Mar 2022 10:00 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दावा किया है कि रासायनिक व जैविक हमले की आशंका को लेकर हमारे पास चिंतित होने की अहम वजह है।  संभव है रूस गलत कारण को आधार बनाकर रासायनिक हमला कर दे, वह पहले भी ऐसा करता आया है।

विज्ञापन
War continues: now fear of use of chemical and biological weapons, US warns, Russia denies
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस-यूक्रेन जंग में रूस द्वारा यूक्रेन पर रासायनिक या जैविक हथियारों से हमले की आशंका जताने पर अमेरिका व रूस में तकरार हो गई है। रूस ने ऐसी किसी योजना से साफ इनकार किया है, वहीं अमेरिका ने बाकायदा बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर जैविक या रासायनिक हथियार से हमले की तैयारी कर रहा है। इस पर नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दावा किया है कि रासायनिक व जैविक हमले की आशंका को लेकर हमारे पास चिंतित होने की अहम वजह है।  संभव है रूस गलत कारण को आधार बनाकर रासायनिक हमला कर दे, वह पहले भी ऐसा करता आया है। साकी ने ट्वीट किया, 'हमें यूक्रेन में कथित अमेरिकी जैविक हथियार लैब और रासायनिक हथियारों के विकास के बारे में रूस के झूठे दावों पर ध्यान देना चाहिए। हमने चीन के अधिकारियों को भी देखा है कि वह इस तरह के दावों का समर्थन कर रहे हैं, जो एक सुनियोजित साजिश है। 
विज्ञापन


रूस ने अमेरिका पर लगाया इल्जाम
उधर, रूस ने भी दावा किया है कि उसने यूक्रेन में ऐसे जैविक हथियारों को खोज निकाला है जो अमेरिका के नेतृत्व में यहां रखे गए हैं। इन जैविक हथियारों का मकसद सैन्य इस्तेमाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के पास नहीं है ऐसे हथियार 
रूस के आरोप पर अमेरिकी प्रेस सचिव साकी ने कहा कि उनका देश रासायनिक व जैविक हथियार निषेध संधि का पूरी तरह पालन करता है। अमेरिका ऐसे हथियार न तो तैयार करता है और नहीं अपने पास रखता है।


नरम पड़े रूस के तेवर, जेलेंस्की भी रजामंद
उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नाटो में शामिल होने की जिद छोड़ने का संकेत दिया है। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि हमारा मकसद यूक्रेन की सरकार को गिराना नहीं, बल्कि उसे तटस्थ बनाना है। यूक्रेन से अगले दौर की वार्ता में और अधिक महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed