फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   War against terrorism to be consolidated says Pak Army chief Qamar Javed Bajwa

पाक आर्मी चीफ बाजवा ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ युद्ध से क्षेत्र में स्थायी शांति आई

Sat, 22 Feb 2020 07:44 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 22 Feb 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
War against terrorism to be consolidated says Pak Army chief Qamar Javed Bajwa
कमर जावेद बाजवा - फोटो : File

पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने शनिवार को कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध को देश और क्षेत्र दोनों में स्थायी शांति प्राप्त करने के तौर पर देखा जाएगा। जनरल बाजवा का यह बयान ऑपरेशन 'राद-उस-फसाद' (आरयूएफ- हिंसा की अस्वीकृति) की तीसरी सालगिराह पर दिया। 'राद-उस-फसाद' पाकिस्तान में जनरल बाजवा के नेतृत्व में शुरू किया गया आतंकवाद निरोधी अभियान था। 

विज्ञापन


पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता जनरल बाबर इफ्तिखार ने एक ट्वीट में बाजवा के हवाले से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दो दशक तक चले युद्ध को देश और क्षेत्र दोनों में स्थायी शांति प्राप्त करने के तौर पर देखा जाएगा। 
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन आरयूएफ को पिछले सभी अभियानों के लाभ को समेकित करने और आतंकवाद के अवशिष्ट और अव्यक्त खतरे को खत्म करने, पाकिस्तान की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद से पर्यटन पर लाने के लिए पूरे देश द्वारा सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों को समर्थन दिया गया। इसी का नतीजा रहा कि हमने अद्वितीय सफलता हासिल की। 


फरवरी 2017 में, आतंकवादी संगठन जमात-उल-अहरार ने पाकिस्तान में कई आत्मघाती धमाकों की जिम्मेदारी ली थी। देश भर में हो रहे धमाकों के मद्देनजर, पाकिस्तान सेना ने ऑपरेशन आरयूएफ को शुरू किया। ऑपरेशन आरयूएफ के दौरान, सैन्य हमलों को रोकने और आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए 49,000 से अधिक खुफिया आधारित ऑपरेशन किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed