फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wanted to drink pomegranate juice, ordered it through online translation portugal police

Bizzare: अनार का जूस पीना था, ऑनलाइन ट्रांसलेशन से किया ऐसा ऑर्डर कि बुलानी पड़ी पुलिस; जानें मामला

Thu, 02 Nov 2023 12:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 02 Nov 2023 12:11 PM IST
सार

अजरबैजान का एक 36 वर्षीय रूसी वक्ता लिस्बन के एक रेस्तरां में अनार का जूस ऑर्डर करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इस दौरान अनार शब्द का अनुवाद करने के लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Wanted to drink pomegranate juice, ordered it through online translation portugal police
Grenade, Pomegranate - फोटो : Social Media

विस्तार

विदेशी देशों में यात्रा करते समय अक्सर भाषा को लेकर काफी परेशानी होती है। ऐसा ही कुछ पुर्तगाल में एक पर्यटक के साथ हुआ, जिसने अनार का जूस ऑर्डर करने के दौरान ग्रेनेड शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि, इसके बाद जो हुआ उसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। 
विज्ञापन


अनार की जगह किया ग्रेनेड शब्द का इस्तेमाल 
अजरबैजान का एक 36 वर्षीय रूसी वक्ता लिस्बन के एक रेस्तरां में अनार का जूस ऑर्डर करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इस दौरान अनार शब्द का अनुवाद करने के लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल किया। एप ने उन्हें गलत अनुवाद बता दिया, जिसके कारण उन्होंने अनार की जगह ग्रेनेड ऑर्डर कर दिया। वहीं ऑर्डर लेने वाले वेटर को लगा कि व्यक्ति उसे ग्रेनेड से मारने की धमकी दे रहा है, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर की ये घटना कार पार्किंग के एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर्यटक को सड़क किनारे मुंह के बल लेटने का आदेश देने के बाद उसे हथकड़ी पहना दी। पर्यटक को पास के पुलिस स्टेशन में ले जाया गया। हालांकि, उसके पास से किसी तरह का कोई हथियार नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। पुलिस ने पर्यटक के होटल के कमरे की भी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने पुर्तगाल की आतंकवाद विरोधी समन्वय इकाई से भी पर्यटक के बारे में जानकारी निकाली, लेकिन उससे भी कुछ हासिल नहीं हुआ। 

मीडिया के हवाले से मालूम चला कि अनार और ग्रेनेड शब्द रूस में एक ही है, लेकिन पुर्तगाल में ये दोनों ही शब्द के अलग-अलग मतलब हैं। एप द्वारा गलत अनुवाद के कारण पर्यटक को पुर्तगाल में परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed