फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Volodymyr Zelenskyy fired security chief, prosecutor general, opened fire on the city of Toresk

Russia Ukraine Crisis : जेलेंस्की ने सुरक्षा प्रमुख, महाभियोजक को हटाया, तोरेस्क शहर पर गोलाबारी

Tue, 19 Jul 2022 01:12 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/विनित्सिया।
एजेंसी, कीव/विनित्सिया। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 19 Jul 2022 01:12 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 100 से ज्यादा नए कानून पास किए हैं। इनमें से कई कानूनों को यूक्रेन में जारी युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है। रूस ने पास हुए कानूनों में एक कानून के मुताबिक अब रूसी अधिकारियों को किसी संदिग्ध शख्स को विदेशी एजेंट मान सकती है।

विज्ञापन
Volodymyr Zelenskyy fired security chief, prosecutor general, opened fire on the city of Toresk
रूस-यूक्रेन विवाद - फोटो : Social media

विस्तार

रूस-यूक्रेन में गत 5 माह से जारी युद्ध में रूसी सेना लगातार पूर्वी-दक्षिणी शहरों पर तेज हमले कर रही है। रूसी सेना ने सोमवार को दोनेस्क क्षेत्र के तोरेस्क शहर पर गोलाबारी की जिसमें 5 की मौत हो गई। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देशद्रोह के आरोप में अपने सुरक्षा प्रमुख इवान ककानोव और महाभियोजक इरयाना वेनेदिकतोवा को बर्खास्त कर दिया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दोनों को बर्खास्त करने के पीछे देशद्रोह और विभाग के लोगों तथा कानून प्रवर्तन अन्य निकायों के लोगों के साथ सांठगांठ करने के आरोप लगाए हैं। जेलेंस्की ने कहा, अभियोजन कार्यालय के और एसबीयू (राज्य सुरक्षा सेवा) के 60 से अधिक कर्मचारी कब्जे वाले क्षेत्र में हैं और उन्होंने देश के खिलाफ काम किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों के खिलाफ इस प्रकार के अपराध तथा यूक्रेनी सुरक्षा बलों व रूसी विशेष सेवा के बीच संबंध बेहद गंभीर सवाल पैदा करते हैं। उधर, रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के शहरों पर सोमवार को भी गोलाबारी की। यहां तोरेस्क शहर पर की गोलाबारी में एक दो मंजिला घर नष्ट हो गया। बचाव दल ने इस घर से पांच शव बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की के बचपन का मित्र है बाकानोव
राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त किए गए एसबीयू प्रमुख इवान बकानोव जेलेंस्की के बचपन के मित्र रहे हैं। वह राष्ट्रपति जेलेंस्की के पूर्व कारोबारी साझेदार भी थे।  युद्ध शुरू होने के बाद से ही बाकानोव के खिलाफ गंभीर आरोप लग रहे थे। जेलेंस्की पिछले महीने से ही उनका विकल्प तलाश रहे थे। राष्ट्रपति ने इरयाना वेनेदिकतोवा को भी महाभियोजक पद से बर्खास्त करते हुए उनकी जगह उनकी सहायक ओलेक्सीय साइमोनेन्को को महाभियोजक बनाया है।

अब तक 353 यूक्रेनी बच्चों की मौत
रूसी सेना के यूक्रेन पर मिसाइल हमलों में अब तक 353 यूक्रेनी बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं 662 बच्चे घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्वाधिक 353 बच्चों की मौत दोनेस्क क्षेत्र में हुई है। खारकीव में 191, कीव में 116 और खेरसॉन में 52 बच्चों की मौत हुई।

यूक्रेनी सेना ने रूस के 38 हजार से ज्यादा सैनिक मारे
यूक्रेन ने भी रूस की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पिछले 24 घंटे में यूक्रेनी सेना ने रूस के 160 से अधिक सैनिकों को मार गिराया। 24 फरवरी से शुरू इस युद्ध में 17 जुलाई तक यूक्रेन ने रूस के करीब 38,300 सैनिकों को मार गिराया है।

रूस में 100 से ज्यादा नए कानून पास
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 100 से ज्यादा नए कानून पास किए हैं। इनमें से कई कानूनों को यूक्रेन में जारी युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है। रूस ने पास हुए कानूनों में एक कानून के मुताबिक अब रूसी अधिकारियों को किसी संदिग्ध शख्स को विदेशी एजेंट मान सकती है। इसके लिए उस शख्स के पास से विदेशी फंडिग मिलनी जरूरी नहीं है। उस शख्स को 20 साल तक की जेल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed