{"_id":"66d701365165a587ff09ed2a","slug":"volodymyr-zelensky-says-41-killed-180-wounded-in-russian-attack-on-poltava-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine: 'रूसी हमले में 41 लोग मारे गए, 180 घायल', जेलेंस्की ने पोल्तावा पर हमले को लेकर लगाए आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine: 'रूसी हमले में 41 लोग मारे गए, 180 घायल', जेलेंस्की ने पोल्तावा पर हमले को लेकर लगाए आरोप
Tue, 03 Sep 2024 06:00 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:00 PM IST
सार
Russia-Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर पोल्तावा में मिसाइल से हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दो बैलेस्टिक मिसाइलों से एक शैक्षणिक संस्थान और एक पड़ोसी अस्पताल के क्षेत्र को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
वलोडिमिर जेलेंस्की।
- फोटो : x/@ZelenskyyUa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि 3 सितंबर को मध्य यूक्रेनी शहर पोल्तावा पर रूस के हमले में 40 से ज्यादा लोग मारे गए है। इस हमले में एक सैन्य शैक्षणिक संस्थान पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया गया था।
जेलेंस्की ने कहा कि इस हमले में 180 से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्भाग्य से, कई लोग मारे गए हैं। अब तक, 41 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। ये हमले दो बैलिस्टिक मिसाइलों से एक शैक्षणिक संस्थान और एक पड़ोसी अस्पताल के क्षेत्र में किए गए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि कुछ लोग मलबे में दबे हुए थे, लेकिन कई लोगों को बचा लिया गया।
दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला- जेलेंस्की
सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो में जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशंस की एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमले की परिस्थितियों की पूरी और त्वरित जांच के आदेश दिए हैं। इस हमले के लिए रूस को निश्चित रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फिर दोहराया अपना आह्वान
उन्होंने पश्चिमी वायु रक्षा के लिए अपने आह्वान को दोहराया और सहयोगियों से आग्रह किया कि वे यूक्रेन की रक्षा के लिए रूसी क्षेत्र में गहराई तक हमलों के लिए अपने लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करने की अनुमति दें।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन