फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Volcano eruption in Guatemala and 500 people shifted to safe places

वॉल्केनो ऑफ फायर: ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी विस्फोट, 500 लोग निकाले गए

Thu, 10 Mar 2022 12:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्युइंट्ला।
एजेंसी, इस्युइंट्ला। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 12:47 AM IST
सार

ज्वालामुखी के केंद्र में जो हलचल बनी हुई है, वह हल्के विस्फोट से संबंधित है, जिसके चलते घाटी में गर्म राख और पत्थरों का गिरना जारी है। 

विज्ञापन
Volcano eruption in Guatemala and 500 people shifted to safe places
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : istock

विस्तार

ग्वाटेमाला के ‘वॉल्कनो ऑफ फायर’ में विस्फोट के बाद पहाड़ी से नीचे गिरती गर्म राख और पत्थरों के बीच लगभग 500 लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका 2018 के दौरान भीषण ज्वालामुखी विस्फोट से पूरी तरह से तबाह हो गया था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान, लावा विज्ञान, मौसम विज्ञान एवं जल विज्ञान संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि भूकंपीय और ध्वनिक सेंसर इस बात की पुष्टि करते हैं कि ज्वालामुखी के केंद्र में जो हलचल बनी हुई है, वह हल्के विस्फोट से संबंधित है, जिसके चलते घाटी में गर्म राख और पत्थरों का गिरना जारी है। 
विज्ञापन



ग्वाटेमाला की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि प्रभावित इलाके से निकाले गए लोगों के लिए पास के एस्युइंट्ला शहर में आश्रय स्थल बनाए गए हैं। सांता लूसिया कोत्ज़ुमालगुपा स्थित जिम को आश्रय स्थल में बदला गया है, जहां सैकड़ों लोग सुरक्षित वापसी के इंतजार में बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed