{"_id":"5bf3c641bdec225e696591a5","slug":"volcanic-eruption-in-guatemala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वाटेमाला में फिर सक्रिय हुआ फ्यूजो ज्वालामुखी, 4000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ग्वाटेमाला में फिर सक्रिय हुआ फ्यूजो ज्वालामुखी, 4000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
एजेंसी, ग्वाटेमाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वाटेमाला में इस साल फ्यूजो ज्वालामुखी ने पांचवीं बार लावा उगलना शुरू किया है। इसके खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को करीब 4,000 लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी के निदेशक पाब्लो ओलिवा ने कहा कि ज्वालामुखी फटने के बाद लावा, राख और गुबार फैल गया था लेकिन सोमवार रात तक ज्वालामुखी काफी हद तक शांत हो गया था।
विज्ञापन
ग्वाटेमाला आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता डेविड डी लियोन ने बताया कि एहतियात के तौर पर करीब चार हजार लोगों को अस्थायी ठिकानों पर ले जाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार की सुबह ज्वालामुखी प्रचंड हो गया था जिससे हजारों लोगों की सुरक्षा खतरे में आ गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले जून महीने में भी यह ज्वालामुखी फूटा था जिसकी चपेट में आकर करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी, जिसकी दर्द भरी यादें अभी भी ताजा हैं। उस वक्त करीब 235 लोग लापता हो गए थे।