फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin suffers relapse in health? To undergo treatment in March

रिपोर्ट में दावा: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इलाज कराएंगे बीमार पुतिन, आधिकारिक कार्यक्रम किए जाएंगे रद्द

Tue, 21 Feb 2023 10:08 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Feb 2023 10:08 AM IST
सार

70 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति मार्च की शुरुआत में एक नए उपचार से गुजरेंगे। पांच मार्च से पुतिन का इलाज नियमित रूप से किया जाएगा।

विज्ञापन
Vladimir Putin suffers relapse in health? To undergo treatment in March
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitter @@KremlinRussia_E

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तबीयत को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पुतिन की बीमारी के लक्षण सामने आने के बाद उनकी निरंतर जांच की जा रही है। पहले तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी दावा किया गया हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई। वहीं अब द मिरर ने रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर के हवाले से खबर दी है कि 70 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति मार्च की शुरुआत में एक नए उपचार से गुजरेंगे। पांच मार्च से पुतिन का इलाज नियमित रूप से किया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों एक वीडियो से पुतिन के गंभीर रूप से बीमार होने का दावा किया गया
दरअसल पिछले दिनों उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें पुतिन को अपने पैरों को मरोड़ते और झटके देते हुए देखा गया।  इस वीडियो में साफ पता चल रहा था कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति सही नहीं है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया। इस दौरान उनके हाथों का रंग बदलने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन


पांच मार्च से नए तरीके से चलेगा इलाज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सप्ताहांत में, पुतिन ने एक और चिकित्सा जांच करवाई थी। हाल के उपचार ने अपेक्षित परिणाम नहीं दिए थे जिससे अब फिर से पूरे शरीर की  जांच  की जा रही है और  5 मार्च से नए तरीके इलाज शुरू किया जाएगा। यह आने वाले दिनों में राष्ट्रपति की योजनाओं और निर्णयों को गंभीरता से प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन युद्ध पर नहीं रख पाएंगे पूरी तरह से नजर
रिपोर्ट में कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति का अर्थ है कि उपचार के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने में असमर्थता  और वह यूक्रेन में सैन्य अभियान के शासन में पूरी तरह से भाग लेने में असमर्थ होंगे। ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed